लाइव न्यूज़ :

सर्वदलीय बैठक के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- अफगानिस्तान से जल्द ही सभी लोगों को निकाला जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2021 16:01 IST

तालिबान (Taliban, Kabul) के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे नागरिकों को निकालने के सरकार की सर्वदलीय बैठक ( All-party panel on the Afghanistan situation) खत्म हो चुकी है. इस बैठक के बाद केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Union External Affairs Minister S. Jaishankar) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, अफगानिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं.

Open in App

तालिबान (Taliban, Kabul) के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे नागरिकों को निकालने के सरकार की सर्वदलीय बैठक ( All-party panel on the Afghanistan situation) खत्म हो चुकी है. इस बैठक के बाद केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Union External Affairs Minister S. Jaishankar) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, अफगानिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं.

अफगानिस्तान में फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकालने के लिए हम प्रतिबद्ध है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि, अफगानिस्तान में फंसे सभी भारतीयों को जल्द ही निकाल लिया जाएगा. सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है और हम अपने नागरिकों को लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. 

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे लोगों को निकालने के लिए आपरेशन 'देवी शक्ति' चलाया जा रहा है इसके तहत हमारी 6 उड़ानें हर दिन लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं. हम अब तक कई भारतीय नागरिकों को वापस ला चुके हैं लेकिन अब भी कई लोग फंसे हुए हैं. अधिकतक ऐसे लोग रह गए हैं जो उड़ान भरने से पहले तक पहुंच नहीं पाए थे. 

विदेश मंत्री ने कहा कि, भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है और हम निश्चित रूप से पूरी कोशिश करेंगे कि अफगानिस्तान में फंसे सभी नागरिकों को बाहर निकाल सकें. विदेश मंत्री ने कहा कि, भारतीयों के अलावा हमने कई अफ़ग़ान नागरिकों को भी वहां से रेस्क्यू किया है. 

सर्वदलिय बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि, सरकार जितनी जल्दी हो सके लोगों को पूरी तरह से वहां निकालने के लिए बहुत दृढ़ता से प्रतिबद्ध है. एस जयशंकर ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर कई और भी बैठके होंगी. उन्होंने कहा, किसी भी अंतरराष्ट्रीय निर्णय और मुद्दे के संदर्भ अगर कोई सभा होती है तो उसमें हमारी भूमिका को मान्यता दी जाती है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल