लाइव न्यूज़ :

सभी दल उठा रहे हैं ब्राह्मणों का मुद्दा : शिवपाल

By भाषा | Updated: September 6, 2021 00:45 IST

Open in App

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को यहां कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों का मुद्दा तो सभी दल उठा रहे हैं लेकिन समुदाय की सुध के केवल उनकी पार्टी ले रही है। यादव ने कहा, “हम सपा से गठबंधन के लिए पहले से ही प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।” उन्होंने कहा, “लोग कह रहे हैं कि चुनाव आते ही हमने इसके प्रयास किए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। हम इसके लिए बहुत पहले से ही प्रयास कर रहे हैं।” वह आगरा की केंद्रीय कारागार में बंद भदोई के विधायक विजय मिश्रा और एमएलसी कमलेश पाठक से मिलने आये थे। यादव ने कहा, “विधानसभा चुनाव आते ही ब्राह्मणों का मुद्दा सभी पार्टियां उठाने लगी हैं, जबकि ब्राह्मणों की सुध केवल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने ही ली है।” उन्होंने कहा, “जेल में भी हम ही उनसे मिलने आए हैं। इन दो ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों से मिलने अब तक किसी पार्टी का प्रतिनिधि नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी विधानसभा में ऊर्जा मंत्री और शिवपाल में तीखी बहस, विधान परिषद में कानून व्यवस्था मुद्दे पर सपा का वॉकआउट 

भारतUP: शिवपाल और चंद्रशेखर सहित 127 दलों को आयोग ने दिया नोटिस, चुनावी खर्चे का हिसाब ना देने पर यूपी में 127 राजनीतिक दलों को नोटिस

भारतयूपी पंचायत चुनावः एकला चलो रे?, अखिलेश यादव और राहुल गांधी की राह अलग, भाजपा सरकार से कैसे लड़ेंगे मुकाबला

भारतPrayagraj Mahakumbh 2025: भतीजे अखिलेश यादव चुपचाप महाकुंभ स्नान कर लिए और चाचू शिवपाल को यहीं छोड़ गए?, सीएम योगी बोले-माता प्रसाद जी आप लेके जाइये, देखें वीडियो

भारतशिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा, "लाल टोपी से नहीं, लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर आयेगा समाजवाद"

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो