लाइव न्यूज़ :

आज नहीं मिलेंगी जरूरत की दवाइयां, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बंद हैं दवा की दुकानें

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 28, 2018 10:04 IST

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने सरकार के फैसले का विरोध किया है और कहा कि ई-फार्मेसी से उनके धंधे पर खतरा उत्पन्न हो गया है और इससे दवाओं के दुरुपयोग का जोखिम पैदा हो सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 सितंबरः अगर आज आप मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सोच रहे हैं तो मत जाइएगा क्योंकि आज हड़ताल के चलते देशभर में दवा की दुकानें बंद रहेंगी। ये हड़ताल दवा दुकानदारों की एक शीर्ष संस्थान ने की है। उन्होंने यह कदम मोदी सरकार द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री को नियमित करने के खिलाफ उठाया है। 

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने सरकार के फैसले का विरोध किया है और कहा कि ई-फार्मेसी से उनके धंधे पर खतरा उत्पन्न हो गया है और इससे दवाओं के दुरुपयोग का जोखिम पैदा हो सकता है।

एआईओसीडी के संगठन सचिव और रिटेल डिस्ट्रब्यूटर्स केमिस्ट्स एसेासिएशन के अध्यक्ष संदीप नांगिया ने कहा, 'एआईओसीडी ने ज्ञापनों के माध्यम से प्रशसन और संबंधित विभागों से बार बार अपील की है। इस मुद्दे की गंभीरता ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री के ढेरों मामलों से जगजाहिर है।' 

उन्होंने कहा, 'एआईओसीडी पहले ही दो भारत बंद कर चुका है। यदि अपील पर सरकार का सकारात्मक जवाब नहीं आता है तो हमारे पास राष्ट्रव्यापी बंद के अलावा अन्य विकल्प नहीं होगा। 28 सितंबर को देशभर में दवा की दुकानें बंद रहेंगी।' 

दवा के दामों का विनियमन सरकार करती है। ऑनलाइन पोर्टल 70 फीसद तक छूट देते हैं जबकि थॉक विक्रेताओं की दुकानों पर दस फीसद छूट मिलती है। एआईओसीडी के सदस्यों का आरोप है कि ई-फार्मेसी से दवाओं के अतार्किक इस्तेमाल और नकली दवाओं की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ई-फार्मेसी द्वारा दवाओं की बिक्री पर मसविदा नियमावली लायी है जिसका लक्ष्य भारत में दवाओं की बिक्री का विनियमन करना तथा मरीजों को प्रामणिक ऑनलाइन पोर्टलों से असली दवाएं उपलब्ध कराना है।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :हड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदेशव्यापी आम हड़तालः 25 करोड़ कर्मचारी 9 जुलाई को करेंगे स्ट्राइक?, बैंकिंग, बीमा, कोयला खनन, राजमार्ग पर दिखेगा असर, जानें क्या हैं मांग

भारतसोनम वांगचुक के जलवायु उपवास को समर्थन देगा केडीए, कल कारगिल में करेगा आधे दिन का हड़ताल

भारतKisan Andolan Live: किसान आंदोलन के बीच एक और आफत!, 16 फरवरी को श्रमिक संगठन करेंगे हड़ताल

भारत16 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल और 'ग्रामीण बंद' का आह्वान, श्रमिक और किसान संगठनों ने किया ऐलान, जानें क्या-क्या मांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज