लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ओवैसी की AIMIM अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, वंचित बहुजन अघाड़ी से टूटा गठबंधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 19:48 IST

वंचित बहुजन अघाड़ी से उसका गठबंधन टूट गया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके पहले दलित नेता और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आम्बेडकर के साथ वह लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देदलित नेता प्रकाश आम्बेडकर के नेतृत्व वाले इस संगठन को हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव से पहले बनाया गया था।इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये महाराष्ट्र विधानसभा का आगामी चुनाव मतपत्रों के जरिए कराने की मांग की।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज है। अब महाराष्ट्र में ओवैसी की AIMIM अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने एक सीट पर कब्जा किया था। अब वंचित बहुजन अघाड़ी से उसका गठबंधन टूट गया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके पहले दलित नेता और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आम्बेडकर के साथ वह लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ चुके है।

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ईवीएम के बजाए बैलेट से हो: वंचित बहुजन अघाड़ी

वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये महाराष्ट्र विधानसभा का आगामी चुनाव मतपत्रों के जरिए कराने की मांग की। वीबीए के नेता एआर अंजारिया ने कहा कि ईवीएम पर भरोसा नहीं रह गया है और यहां तक कि अमेरिका जैसे देशों ने इनका इस्तेमाल बंद कर दिया है।

दलित नेता प्रकाश आम्बेडकर के नेतृत्व वाले इस संगठन को हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव से पहले बनाया गया था। इसमें ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) भी शामिल है। अंजारिया ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे सड़कों पर उतर आयेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव इस साल सितम्बर-अक्टूबर में होना प्रस्तावित हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असदुद्दीन ओवैसीAsaduddin Owaisi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील