लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः वापस आए 122 भारतीय नागरिकों को गुजरना होगा इस टेस्ट से, 14 दिन तक रहेंगे निगरानी में

By गुणातीत ओझा | Updated: February 27, 2020 09:28 IST

चीन में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 2,715 हो गई है और पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 80000 हो चुकी है और अब तक 37 देशों में इसका संक्रमण फैल चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस से अबतक 2715 लोगों की मौत हो चुकी है80000 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं, 37 देशों में इसका संक्रमण फैल चुका है

कोरोना वायरस से प्रभावित क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेस से वापस देश आए 122 भारतीयों को अब क्वारंटाइन (quarantine) से गुजरना होगा। उन्हें 14 दिन तक मानेसर स्थिर भारतीये सेना के क्वारंटाइन फैसिलिटी में रखा जाएगा। 14 दिन के बाद उन्हें किसी से मिलने दिया जाएगा। जापान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 5 फरवरी को जापानी लग्जरी क्रूज डायमंड प्रिंसेस को अलग रखा गया। इस क्रूज जहाज पर कुल 3711 लोग सवार थे, जिनमें से 138 भारतीय थे। इनमें से 16 में कोरोना वायरस का पॉजिटिव टेस्ट पाया गया, जिन्हें उपचार के लिए जापान में ही रखा गया है, जबकि शेष को भारत वापस लाया गया।

एयर इंडिया का स्पेशल विमान आज सुबह (गुरुवार) नई दिल्ली पहुंचा। एयर इंडिया के इस स्पेशल विमान में 119 भारतीयों के अलावा श्रीलंका, नेपाल, साउथ अफ्रीका और पेरु के पांच नागरिकों भी लाया गया है। अपने और पड़ोसी देशों के नागरिकों के सफल निकासी की सुविधा के लिए भारत सरकार ने जापानी अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, 'जापान में कोरोना वायरस से प्रभावित डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर फंसे  भारत के 119 और श्रीलंका, नेपाल, साउथ अफ्रीका और पेरु के पांच नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विमान तुरंत टोक्यो से नई दिल्ली पहुंचा है।' विदेश मंत्री ने जापानी अधिकारियों की प्रशंसा की है और एयर इंडिया को धन्यवाद दिया है। 

बता दें कि जापान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जापानी क्रूज डायमंड प्रिंसेस को अलग रखा गया था। चीन में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 2,715 हो गई है और पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 80000 हो चुकी है और अब तक 37 देशों में इसका संक्रमण फैल चुका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियन एयर फोर्सचीनजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज