लाइव न्यूज़ :

रेलवे के सभी 695 अस्पताल और क्लीनिक सॉफ्टवेयर के जरिये आपस में जोड़े गए

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारतीय रेलवे के सभी 695 अस्पताल और क्लीनिक अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) नामक सॉफ्टवेयर के जरिये एक दूसरे से जोड़े गए हैं ताकि रोगियों को तीव्र और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार एचएमआईएस को रेल मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम 'रेलटेल' द्वारा सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डीएसी) के सहयोग से निष्पादित किया गया है।

'रेलटेल' द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रोगियों के पास उनके मोबाइल पर सभी मेडिकल रिकॉर्ड मौजूद होंगे।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सॉफ्टवेयर का कार्यान्वयन दिसंबर 2020 में शुरू हुआ। कार्यान्वयन का दूसरा और अंतिम चरण रेलवे के सभी 695 अस्पतालों और स्वास्थ्य इकाइयों में अभी पूरा हुआ है।

बयान के अनुसार, ''रोगियों को तेजी से और परेशानी मुक्त स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। संपूर्ण चिकित्सा जानकारी आसानी से उपलब्ध होने से डॉक्टर बेहतर इलाज करने में सक्षम होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos