लाइव न्यूज़ :

कोलकाता बलात्कार-हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का किया बचाव, बोले- वह खुद महिला हैं

By रुस्तम राणा | Updated: August 17, 2024 20:18 IST

अखिलेश यादव ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा, ''वह खुद एक महिला हैं, वह एक महिला का दर्द समझती हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधासपा प्रमुख ने ममता का बचाव करते हुए कहा कि वह खुद एक महिला हैं, वह एक महिला का दर्द समझती हैं

नई दिल्ली:कोलकाता बलात्कार-हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का किया समर्थन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां कहा कि कोलकाता में डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में भाजपा राजनीति कर रही है। 

यादव ने इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा, ''वह खुद एक महिला हैं, वह एक महिला का दर्द समझती हैं।'' उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ''भाजपा इस मामले में राजनीति कर रही है, जो उसे नहीं करना चाहिए। डॉक्टर इस घटना को लेकर विरोध कर रहे हैं, लेकिन भाजपा राजनीति कर रही है।''

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास दलित महिला के आत्मदाह का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

69,000 शिक्षक भर्ती मामले में नए सिरे से चयन सूची तैयार करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बारे में सपा प्रमुख ने कहा कि पीड़ित युवाओं को अब न्याय मिलेगा और सरकार द्वारा किए गए "भेदभाव" को ठीक किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "इतना बड़ा आंदोलन पहले कभी नहीं देखा गया था, चाहे वह कोई त्योहार हो या कोई सामान्य दिन, पीड़ित युवा लगातार आंदोलन करते रहे। वे अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल बनाकर लोगों से मिले और अब उन्हें न्याय मिला है।"

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की पीठ ने जून 2020 और जनवरी 2022 में जारी चयन सूचियों को रद्द कर दिया, जिसमें आरक्षित वर्ग के 6,800 अभ्यर्थी शामिल थे।

टॅग्स :अखिलेश यादवममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार