लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कहा- सीएम योगी के दौरे पर माफिया तत्व करते है उनका स्वागत, मुख्यमंत्री ने अपने और उपमुख्यमंत्री के वापस लिए मुकदमे

By भाषा | Updated: March 13, 2023 07:26 IST

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि "मुख्यमंत्री ने खुद अपने ऊपर हुए मुकदमे वापस लिए और उपमुख्यमंत्री के भी मुकदमे वापस लिए, इसीलिए सपा की लगातार मांग के बावजूद सरकार प्रदेश के शीर्ष 100 माफियाओं की सूची नहीं जारी कर रही है।"

Open in App
ठळक मुद्देसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा है कि माफिया तत्व सीएम योगी का स्वागत करते है। अखिलेश यादव के अनुसार, सीएम योगी ने खुद के और उपमुख्यमंत्री के भी मुकदमे वापल ले लिए है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हो रहे सभी गैरकानूनी निर्माण कार्य भाजपा नेताओं के हैं और माफिया तत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उनके कार्यक्रमों में स्वागत करते हैं। 

माफिया कार्यक्रम में करते है सीएम योगी का स्वागत-अखिलेश यादव 

यादव ने सीतापुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर महमूदाबाद में उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है। आज उत्तर प्रदेश में जितने भी गैर कानूनी निर्माण हो रहे हैं, सभी भाजपा नेताओं के हैं। मुख्यमंत्री जब दौरे पर जाते हैं तो माफिया उनका स्वागत करते हैं।" 

सीएम योगी ने वापस लिए अपने और उपमुख्यमंत्री के ऊपर लगाए गए मुकदमे- सपा अध्यक्ष

इस पर आगे बोलते हुए सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है और कहा है कि "मुख्यमंत्री ने खुद अपने ऊपर हुए मुकदमे वापस लिए और उपमुख्यमंत्री के भी मुकदमे वापस लिए, इसीलिए सपा की लगातार मांग के बावजूद सरकार प्रदेश के शीर्ष 100 माफियाओं की सूची नहीं जारी कर रही है।" 

जांच एजेंसियों द्वारा हो रहे छापे को बताया 'राजनीतिक'

पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ भाजपा पर विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से छापे डलवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं उनके नेताओं और परिवार के लोगों पर आरोप लगाकर संस्थाओं के जरिए बदनाम करने की साजिश हो रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जितने छापे पड़ रहे हैं सब राजनीतिक है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है। देश की जनता जागरूक है, समझदार है, वह जानती है कि चुनाव पास है, इसीलिए जानबूझकर छापे मारे जा रहे हैं।’’  

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल