लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कहा, 'कश्मीर फाइल्स' बन सकती है तो फिर 'लखीमपुर फाइल्स' क्यों नहीं?

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 16, 2022 17:30 IST

यूपी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में फिर से जोश का जज्बा भरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सामने आज भी वही बुनियादी मुद्दे खड़े हैं, जो चुनाव के पहले थे। समाजवादी इस चुनाव में बढ़े हैं और भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता में गिरावट आयी है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स बन सकती है तो लखीमपुर फाइल्स क्यों नहीं ? सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी इस चुनाव में बढ़े हैं और भाजपा की लोकप्रियता घटी हैअखिलेश यादव सीतापुर में सपा नेता नरेंद्र वर्मा के बड़े भाई स्वर्गीय महेंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बुधवार को पहली बार सीतापुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई और जमकर निशाना साधा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स बन सकती है तो लखीमपुर में जीप से कुचलने वाली घटना पर लखीमपुर फाइल्स क्यों नहीं बन सकती है।

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में फिर से जोश का जज्बा भरते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सामने आज भी वही बुनियादी मुद्दे खड़े हैं, जो चुनाव के पहले थे। समाजवादी इस चुनाव में बढ़े हैं और भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता में गिरावट आयी है।

अखिलेश यादव ने सीतापुर में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र वर्मा के बड़े भाई स्वर्गीय महेंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि इस चुनाव में समाजवादियों की नैतिकता के आधार पर जीत हुई है। साजिशे तको बहुत हुईं लेकिन समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल से संघर्ष किया और जनता ने आशीर्वाद दिया।

उन्होंने आगे कहा कि इस हार से किसी भी कार्यकर्ता को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि समाजवादी पार्टी बढ़ रही है और भाजपा घटी है। तमाम हथकंडों के बाद भी हमारी सीटें बढ़ी हैं, वोट प्रतिशत बढा है।

अपने भाषण के दौरान पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी और फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'यहां के पड़ोसी जिले में गरीब किसानों को जीप से कुचल दिया गया था। उस हिंसा पर भी फिल्म बननी चाहिए। अगर कश्मीर फाइल्स बन सकती है तो फिर लखीमपुर फाइल्स भी बनना चाहिए।

महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा भाजपा ने सरकार तो बना ली, लेकिन उन्हें पहले बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता को जवाब देना चाहिए। आज यूपी का हर आदमी त्रस्त है, केवल सरकार बनाने से नहीं होगा। विकास पर जवाब देना होगा इस सरकार को।

मालूम हो कि पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों ने यूपी में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य की कुल 403 सीटों में से  273 सीटें जीतीं। वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने अपने दम पर 111 सीटें जीतीं और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन ने 125 सीटों पर कब्जा जमाया है। 

टॅग्स :अखिलेश यादवद कश्मीर फाइल्सBJPउत्तर प्रदेश समाचारसीतापुरलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल