लाइव न्यूज़ :

'दिल्ली से नहीं उड़ने दिया जा रहा मेरा हेलिकॉप्टर, मुजफ्फरनगर जाने से रोका', अखिलेश यादव का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: January 28, 2022 16:02 IST

यूपी विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली से मुजफ्फरनगर जाने से साजिश के तहत रोकने का प्रयास हुआ। बाद में उन्होंने एक और ट्वीट किया वे उड़ान भरने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने शुक्रवार दोपहर एक ट्वीट कर भाजपा पर साजिश रचने के आरोप लगाए।अखिलेश ने कहा कि बिना वजह उनके हेलिकॉप्टर को मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने से रोका गया।अखिलेश ने कहा- 'भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं, हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है'

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के लिए चुनौती पेश कर रहे समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने शुक्रवार  दोपहर आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर को बिना वजह काफी देर तक दिल्ली में रोककर रखा गया और मुजफ्फरनगर जाने नहीं दिया जा रहा है। इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और बताया वे उड़ान भरने जा रहे हैं।

'भाजपा रच रही हताशा भरी साजिश'

अखिलेश यादव ने सबसे पहले एक अपनी तस्वीर के साथ दोपहर करीब ढाई बजे ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है।'

इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, 'सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है…समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…' 

अखिलेश यादव ने ये बड़ा बयान उस समय लगाया है जब अगले कुछ दिनों में 10 फरवरी को यूपी में पहले चरण के तहत विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाने हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव की शुरुआत इस बार भी पिछली बार की तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो रही है, जहां जाट और मुस्लिम वोट बेहद अहम हैं। मुजफ्फरनगर में भी पहले चरण में मतदान होना है। मुजफ्फरनगर जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं।

मुजफ्फरनगर में आज ही आरएलडी के जयंत चौधरी के साथ अखिलेश यादव को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करनी है। दोनों नेता दो प्रेस कॉन्फ्रेंस आज साथ मिलकर करने वाले हैं। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस मुजफ्फरनगर में और दूसरी मेरठ में होनी है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार