लाइव न्यूज़ :

बल्ला कांड: बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की पिटाई का शिकार नगर निगम अधिकारी आईसीयू में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2019 12:35 IST

इंदौर नगर निगम के अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाने के पुराने मामले में भी गुरुवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

Open in App

जर्जर मकान ढहाने गये इंदौर नगर निगम के दल के साथ दो दिन पहले हुए विवाद के दौरान बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और स्थानीय बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के जिस अधिकारी को बल्ले से पीटा था, उसे एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। पलासिया क्षेत्र स्थित इस निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।उन्होंने बताया कि नगर निगम के भवन निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बायस (46) को बृहस्पतिवार देर शाम उच्च रक्तचाप की शिकायत पर आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। आकाश (34) नवंबर 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। शहर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने की मुहिम के दौरान बुधवार को बड़े विवाद के बाद बीजेपी विधायक ने नगर निगम के भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से पीट दिया था।वीडियो-आकाश विजयवर्गीय एक अन्य मामले में भी गिरफ्तारआकाश विजयवर्गीय नगर निगम अधिकारी को बल्ले से पीटने के मामले में गिरफ्तारी के बाद फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत स्थानीय जेल में बंद हैं। पिछले दो दिन में यहां की अलग-अलग अदालतें उनकी दो जमानत अर्जियां खारिज कर चुकी हैं। इंदौर नगर निगम के अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाने के पुराने मामले में भी गुरुवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। 

एमजी रोड थाने के प्रभारी राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस दल आजाद नगर स्थित जिला जेल गया और वहां बंद बीजेपी विधायक को भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा) के तहत कुछ दिन पहले दर्ज मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले के 10 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विजयवर्गीय की अगुवाई में चार जून को शहर के राजबाड़ा चौराहे पर प्रदर्शन किया था। लेकिन इस प्रदर्शन के लिये प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुखौटा पहनकर स्वांग रचाया और बाद में उनका पुतला फूंक दिया था। इसी मामले में विजयवर्गीय को जेल में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है।(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मध्य प्रदेशकैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा