लाइव न्यूज़ :

आकाश आनंद ही मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी होंगे, बसपा प्रमुख ने की घोषणा, राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर बहाल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 23, 2024 15:14 IST

मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। इस फैसले की घोषणा लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान की गई।

Open in App
ठळक मुद्देआकाश आनंद ही मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी होंगेबसपा प्रमुख ने की घोषणा, राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर बहालफैसले की घोषणा लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान की गई

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार, 23 जून को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर बहाल कर दिया। मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। इस फैसले की घोषणा लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान की गई।

इससे पहले बसपा सुप्रीमो ने हाल के लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। आकाश आनंद को उत्तराखंड में आगामी उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारक भी नियुक्त किया गया है।

7 मई को, मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया था। उन्हें पार्टी के प्रमुख पदों से भी यह कहते हुए हटा दिया था कि आकाश के "परिपक्व" होने तक इन कर्तव्यों से मुक्त किया जा रहा है। बसपा प्रमुख ने पिछले वर्ष दिसंबर में आकाश आनन्‍द को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। 

एक्स पर कई पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी न सिर्फ एक राजनीतिक संगठन है, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्वाभिमान और सामाजिक परिवर्तन का एक आंदोलन भी है। आकाश आनंद के खिलाफ हाल ही में सीतापुर में एक चुनावी रैली में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। 

बसपा नेता ने अपने भाषण में कहा था, "यह सरकार बुलडोजर सरकार और गद्दारों की सरकार है। जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और बुजुर्गों को गुलाम बनाती है वह आतंकवादी सरकार है।'' प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बसपा ने बिना कोई कारण बताए पिछले दिनों आकाश आनन्द की सभी प्रस्तावित रैलियों को स्थगित कर दिया था। 

माना जाता है कि आकाश के आक्रामक बयानों के कारण ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कड़ा फैसला लिया था। अब एक बार फिर से इस बात की विधिवत घोषणा हो गई है कि आकाश ही मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी होंगे।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष