लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका की सगाई का कार्ड LEAK, जाने कैसा है निमंत्रण पत्र

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2018 12:14 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने निजी तौर पर 24 मार्च को सगाई की।

Open in App

मुंबई, 6 जून: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने निजी तौर पर 24 मार्च को सगाई कर ली है। उन्होंने सगाई गोवा में की है। आकाश ने सगाई  श्लोका मेहता से की है। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। ऐसे में अब दोनों की ऑफशियली सगाई इसी माह के अंत में होने वाली है। खबर के मुताबिक दोनों की सगाई 30 जून को मुंबई में होगी। अब इस सगाई में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। 

इस सगाई के मेहमानों को न्योता देने के लिए स्पेशल ड‍िज‍िटल कार्ड भी बनाया गया है। ये डिजिटल कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। गोवा में सगाई से पहले श्लोका-आकाश ने  प्री इंगेजमेंट फोटोशूट भी करवाया। यह एक प्रपोजल सेरेमनी थी। आकाश के सगाई के जश्न में  मुकेश अंबानी और उनकी मां कोकिलाबेन सभी मेहमानों के साथ फ्लोर पर थिरकते नजर आए थे।

जानें कैसा है कार्ड

इस ड‍िज‍िटल कार्ड में श्लोका और आकाश की फोटो लगी है। साथ ही मेहमानों को सगाई की तारीख और समय के बारे में सूचित किया गया है। इतना ही नहीं इस कार्ड की शुरुआत श्लोका और आकाश अंबानी तस्वीर और SA (श्लोका-आकाश) के लोगो के साथ हो रही है। इस कार्ड में बैकग्राउंड म्यूज‍िक सपुरहिट फिल्म काईपोचे के एक गाने का दिया गया है। कहा जा रहा है कि श्लोका और आकाश अंबानी की सगाई का वेन्यू मुंबई में बने शानदार एंटीलिया में होगा।

जानें कौन हैं श्लोका

आकाश और श्लोका ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल पढ़ाई के बाद 2009 में न्यूजर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई के लिए चली गईं थी। इसके बाद उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया।  

टॅग्स :मुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

भारत अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील