लाइव न्यूज़ :

हथियार,विस्फोटक बरामद होने के बाद अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार का बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:42 IST

Open in App

पंजाब पुलिस ने अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोड़े के बेटे को टिफिन बम,हथगोले और पिस्तौल मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके घर और कार्यालय पर छापे में हथियार और विस्फोट बरामद किए। पुलिस ने इस संबंध में रोड़े के बेटे के एक दोस्त को फगवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद हथियार पाकिस्तान की आईएसआई और खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठनों द्वारा भेजी गई बड़ी खेप कर हिस्सा है,जिसे पंजाब में ‘‘ आतंकवाद दोबार शुरू करने और शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने’’ के लिए आतंकवादी हमले करने के वास्ते भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फगवाड़ा से गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पिस्तौल बरामद की है। गगनदीप ने पुलिस को बताया कि उसके पास से बरामद पिस्तौल सीमा पार से पिछले कुछ माह में ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की खेप का हिस्सा है। उसने खुलासा किया कि खेप का बड़ा हिस्सा उसके करीबी दोस्त तथा अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के बेटे गुरुमुख सिंह ने छिपाया है। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गुरुमुख के जालंधर स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। प्रवक्ता ने बताया कि उसके पास से दो हथगोले, एक डेटोनेटर, दो ट्यूब जिनमें आरडीएस होने का संदेह है,बेहद विस्फोटक पीले रंग के तार का बंडल, 3.75 लाख रुपये, दो पिस्तौल, गोलियां और 14पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस दल ने जालंधर बस स्टैंड के निकट स्थित उसके कार्यालय पर भी छापा मार और वहां से तीन हथगोले, एक टिफिन बम और गोलियां बरामद कीं। इसबीच पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और छाप मारने आए दल ने कहा कि वह गुरुमुख सिंह को ले जाने आया है क्योंकि उसके पास कुछ आपत्तिजनक सामान है। रोडे ने बताया कि उन्होंने गुरुमुख के शयनकक्ष की सघन तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला,इसके बाद वे गुरुमख को अपने साथ ले गए। रोडे ने बताया कि एक घंटे बाद वे फिर से आए और कहा कि वे मकान की दोबारा तलाशी लेना चाहते हैं।इस पर रोड़े के कहा कि वे बेशक तलाशी ले सकते हैं लेकिन वह तलाशी दल के साथ नहीं रह सकते क्योंकि उनका स्वास्थ्य उन्हें सीढ़ियां चढ़ कर ऊपर जाने की इजाजत नहीं देता। रोडे ने बताया कि बाद में पुलिस दो-तीन बैग ले कर नीचे उतरी। गुरुमुख और गगनदीप के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि(निषेध) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ (संशेाधन) अधिनियम तथा हथियार अधिनियम की संबंध्हत धाराओं में फगवाडा में मामला दर्ज किया गया है। इससे कुछ दिन पहले अमृतसर के लोपोक में डालेक गांव से एक टिफिन बॉक्स में छिपाकर रखा हुआ आईईडी, पांच हैंड ग्रेनेड और 9 एमएम पिस्तौल के 100 कारतूस मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने मारी गोली

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए