लाइव न्यूज़ :

जागरूकता फैलाने के लिए 61 साल की उम्र में अजवानी कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड़ लगाएंगे

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:57 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर कुमार अजवानी 61 साल की उम्र में 76 दिनों की अवधि में जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक कुल 4,444 किलोमीटर की दूरी दौड़कर तय करने वाले हैं और अपनी उम्र के पहले भारतीय के रूप में विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि अजवानी का मिशन दिव्यांग सैनिकों के लिए जागरूकता फैलाना और धन जुटाना है। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर ने 19 नवंबर को उधमपुर जिले के पटनीटॉप हिल रिसॉर्ट से अजवानी के शुरू हुए यात्रा अभियान के तीसरे दिन सैनिक भवन में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर गुरमीत सिंह शान ने बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में अजवानी को राज्य सैनिक बोर्ड के कार्यालय से रवाना किया।

अधिकारियों ने कहा कि अजवानी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘टीम एफएबी फाउंडेशन’ के संस्थापक-निदेशक हैं,जिसे धावकों के एक समूह ने फिटनेस और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया था।

‘आत्मनिर्भर भारत रन’ नाम के इस अभियान के जरिए अजवानी का प्रयास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आदिवासी स्कूलों के उन्नयन तथा ‘‘एक भारत और एकजुट भारत’’ के संदेश को भी प्रसारित करना है। अजवानी पहले भी विभिन्न जगहों पर दौड़ में शामिल हो चुके हैं और जुटाए गए धन के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित