लाइव न्यूज़ :

अजित पवार मौत मामला: सीआईडी जांच शुरू, सीएम फडणवीस से मिले छगन भुजबल, प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 15:02 IST

Ajit Pawar death case:पुणे ग्रामीण पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक को 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव था।विदिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली भी शामिल थीं। पुणे ग्रामीण पुलिस से संबंधित दस्तावेज एकत्र करेंगे।

मुंबईः महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बारामती में हुए विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य पुलिस ने 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में हुई दुर्घटना के बाद दर्ज आकस्मिक मौत के मामले में सीआईडी ​​जांच के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘पुणे ग्रामीण पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

इसे सीआईडी ​​को स्थानांतरित कर दिया गया है।’’ एक निजी विमान में सवार पवार (66) और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह बारामती में हवाई पट्टी के नजदीक हुए हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना में मारे गए अन्य लोगों में कैप्टन सुमित कपूर शामिल थे, जिन्हें 15,000 घंटे का उड़ान अनुभव था और सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक को 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव था।

विमान में सवार लोगों में पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली भी शामिल थीं। अधिकारी ने बताया कि सीआईडी ​​कर्मियों की एक टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है और वे पुणे ग्रामीण पुलिस से संबंधित दस्तावेज एकत्र करेंगे।

उन्होंने बताया कि टीम बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनास्थल का भी दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि पवार के मुंबई से बारामती की यात्रा शुरू करने से पहले विमान में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की आशंका के मद्देनजर भी जांच की जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने भी दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

अजित पवार की मृत्यु : राकांपा नेताओं ने फडणवीस से मुलाकात की

विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक हुई जिसमें छगन भुजबल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

राकांपा के सूत्रों के अनुसार, नेताओं ने पवार की असामयिक मृत्यु के बाद राज्य की राजनीतिक स्थिति और पार्टी के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए फडणवीस से मुलाकात की। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि चर्चा के दौरान क्या बात हुई और बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

पवार के नेतृत्व वाली राकांपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल हैं। राकांपा मंत्री नरहरि झिरवाल ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक रूप से इच्छा व्यक्त की थी कि अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

पवार के एक करीबी सहयोगी के अनुसार, वह राकांपा के दोनों गुटों के विलय के इच्छुक थे और यह जल्द होने वाला था। बुधवार को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। 66 वर्षीय राकांपा प्रमुख को लोग ‘दादा’ (बड़े भाई) कहकर संबोधित करते थे। उनका बृहस्पतिवार को बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रप्रफुल्ल पटेलSupriya Suleशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला