लाइव न्यूज़ :

अजित पवार ने पुणे में अवैध ‘होर्डिंग’ पर कार्रवाई करने को कहा

By भाषा | Updated: July 21, 2021 14:18 IST

Open in App

पुणे, 21 जुलाई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि पुलिस और नगर निकाय प्राधिकारी उन्हें जन्मदिन पर बधाई देते हुए पुणे तथा पिंपरी चिंचवाड में लगाए गए अनधिकृत ‘होर्डिंग’ के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।

पुणे तथा पड़ोसी पिंपरी चिंचवाड में सैकड़ों ‘होर्डिंग’ लगाए गए हैं जिनमें पवार और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी गयी है जिनका जन्मदिन 22 जुलाई को आता है।

पिंपरी चिंचवाड में पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर होर्डिंग अवैध हैं तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। मैंने किसी को (पार्टी कार्यकर्ता और अन्य) अनधिकृत ‘होर्डिंग’ लगाने के लिए नहीं कहा। मैं ऐसा शख्स हूं जो हमेशा नियमों का पालन करता है।’’

पवार ने कहा कि अगर ये ‘होर्डिंग’ गैरकानूनी हैं तो पिंपरी चिंचवाड महानगरपालिका के अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। पवार पुणे जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।

कई ‘होर्डिंग’ में फडणवीस को ‘नए पुणे के निर्माता’ और ‘‘विकास पुरुष’’ बताया गया है जबकि पवार को ‘‘करभारी लयभारी’’ (बेहतरीन प्रशासक) बताया गया है।

पुणे और पिंपरी चिंचवाड नगर निकायों में चुनाव अगले साल होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल