लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय में 4 साल पूरा करने के बाद विदा होंगे अधिया, अजय भूषण पांडेय नये राजस्व सचिव

By भाषा | Updated: November 17, 2018 22:59 IST

माल एवं सेवाकर (जीएसटी) को देशभर में लागू करवाने में अहम भूमिका अदा करने वाले वित्त सचिव हसमुख अधिया 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 नवंबरः यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) देश के नये राजस्व सचिव होंगे। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) को देशभर में लागू करवाने में अहम भूमिका अदा करने वाले वित्त सचिव हसमुख अधिया 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अधिया के पास राजस्व सचिव का भी प्रभार है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय को राजस्व सचिव के रूप में अधिया का उत्तराधिकारी बनाया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के गुजरात कैडर के 1981 बैच के अधिकारी अधिया केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नवंबर 2014 में दिल्ली आये थे। उनकी नियुक्ति वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के तौर पर हुई। अगस्त 2015 में उन्हें राजस्व सचिव नियुक्त किया गया और नवबंर 2017 में उन्हें वित्त सचिव बनाया गया था।

अधिया मुद्रा योजना, बैंक पुनर्पूंजीकरण योजना-इंद्रधनुष जैसे कई सरकारी कार्यक्रमों और अन्य प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े थे। केंद्र सरकार में चार साल की तैनाती के दौरान उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान जीएसटी के क्रियान्वयन में है। यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार है। वह काले धन को वापस लाने के लिये बनाये गये कानूनों से भी जुड़े थे।

सूत्रों के अनुसार, अधिया सेवा विस्तार नहीं चाहते हैं और योग प्रेमी होने के नाते वह अध्यात्म की ओर ध्यान केंद्रित करने के इच्छुक हैं। 

राजस्व विभाग में सचिव के रूप जीएसटी को लागू करने के लिये अधिया ने रात-दिन मेहनत की। यह कानून पिछले 17 सालों के लटका हुआ था। जीएसटी क्रियान्वयन से जुड़े लोगों का कहना है कि अधिया की ही जिद थी कि मई 2017 में श्रीनगर में दो दिवसीय बैठक में जीएसटी परिषद को 1,200 उत्पादों के लिये कर की दरें मंजूरी करनी पड़ी थी। 

वित्त मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान अधिया विवादों से दूर ही रहे। वह जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) में निजी कंपनियों के प्रभुत्व को लेकर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर रहे थे। यह कंपनी सूचना प्रौद्योगिकी के मामले में जीएसटी के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करती है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब