लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख के बयान से भड़का विवाद, AIUDF ने आपत्ति जताई

By IANS | Updated: February 23, 2018 00:33 IST

एआईयूडीएफ प्रमुख और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने सेना प्रमुख के बयान को आश्चर्यजन बताते हुए कड़ा विरोध जताया।

Open in App

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने अखिल भारतीय संयुक्त डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) पार्टी के बारे में बयान क्या दिया, हंगामा मच गया! उन्होंने कहा था कि असम में एआईयूडीएफ पार्टी का उत्थान मुस्लिमों के सहयोग से भाजपा से ज्यादा तेजी गति से हो रहा है, क्योंकि पाकिस्तान और चीन भारत को अस्थिर करने के लिए बांग्लादेशी प्रवासियों को भारत भेज रहे हैं। एआईयूडीएफ प्रमुख और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने सेना प्रमुख के बयान को आश्चर्यजन बताते हुए कड़ा विरोध जताया। उधर, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस बयान की आलोचना की और कहा कि सेना प्रमुख अपने पद की गरिमा भूलकर बिना संवैधानिक अधिकार के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और भाजपा के उत्थान की चिंता कर रहे हैं।

सेना ने हालांकि अपने प्रमुख का बचाव किया है और कहा कि डीआडीओ भवन में एक समारोह के दौरान रावत के बयान में कुछ भी राजनीतिक या धार्मिक नहीं था। सेना ने कहा, "इस चर्चा में कुछ भी राजनीतिक या धार्मिक नहीं है। सेना प्रमुख ने सेमिनार में संयोजन और विकास के बारे में चर्चा की थी।"

सेना प्रमुख ने कहा था, "चीन की मदद से पाकिस्तान बांग्लादेश से भारत में अवैध प्रवासी को भेजता है, हालांकि उन्होंने दोनों देशों का नाम नहीं लिए थे, लेकिन इशारों में दोनों देशों को भारत का 'पश्चिमी पड़ोसी' और भारत का 'दक्षिणी' पड़ोसी कहा।"

उन्होंने कहा, "वे लोग हमेशा कोशिश करते हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि जहां वे सीधे युद्ध नहीं लड़ सकते, वहां छद्म तरीक से युद्ध लड़ा जाए। छद्म युद्ध हमारे पश्चिमी पड़ोसी के द्वारा खेला जा रहा है और इसे हमारे उत्तरी पड़ोसी द्वारा समर्थन दिया जा रहा है।"

रावत ने कहा, "हम इस क्षेत्र में लगातार प्रवासी गतिविधि देख रहे हैं। इसका उपाय समस्या को पहचान करने से होगा।" उन्होंने कहा, "एआईयूडीएफ नाम की एक पार्टी है। अगर आप इसे देखें, तो यह हाल के वर्षो में भाजपा के उत्थान से भी तेजी गति से आगे बढ़ी है।"

उन्होंने कहा, "एक समय था जब हम संसद में जनसंघ के मात्र दो सदस्यों के होने की बात करते थे और अब देखिए वे कहां पहुंच गए हैं। एआईयूडीएफ असम में उससे भी तेजी गति से आगे बढ़ रही है। अंत में असम के साथ क्या होगा, हमें इस बारे में सोचना होगा।"

लोकसभा में 3 सीट वाली और असम विधानसभा में 13 विधायक वाली एआईयूडीएफ ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने 2006 के असम विधानसभा चुनाव में 10 सीट जीती थी। वर्ष 2011 में यह आंकड़ा बढ़कर 18 हो गया था। एआईयूडीएफ प्रमुख ने कहा कि देश के लिए जवानों के बलिदान की वजह से वह सेना और उनके प्रमुख की इज्जत करते हैं, लेकिन वह जो कुछ बोल रहे हैं, इससे वह अपनी इज्जत खुद घटा रहे हैं।

अजमल ने कहा, "लगता है, सेना प्रमुख गलतफहमी में हैं, जिसे स्पष्ट किए जाने की जरूरत है। उन्होंने जो भी कहा है वह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। मैं उनके बयान में सिर्फ राजनीति देखता हूं। देश नहीं, भाजपा के लिए दर्द देखता हूं।"

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव