लाइव न्यूज़ :

पनामा पेपर लीक मामले में ईडी ने ऐश्वर्या राय को दिल्ली में पेश होने के लिए समन भेजा, विदेशों में धन छिपाने का है आरोप

By विशाल कुमार | Updated: December 20, 2021 12:34 IST

जाने माने अभिनेता अमिताभ बच्चन की 48 वर्षीय बहू ऐश्वर्या बच्चन को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। पनामा पेपर्स लीक का यह वैश्विक मामला सामने आने के बाद ईडी 2016 से इस संबंध में जांच कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजांच एजेंसी अभिनेत्री से विदेश में संपत्ति जमा करने के आरोपों को लेकर पूछताछ करना चाहती है।ऐश्वर्या बच्चन को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।पनामा पेपर्स लीक का यह वैश्विक मामला सामने आने के बाद ईडी 2016 से जांच कर रहा है।

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2016 के 'पनामा पेपर्स' लीक मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है। जांच एजेंसी अभिनेत्री से विदेश में संपत्ति जमा करने के आरोपों को लेकर पूछताछ करना चाहती है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जाने माने अभिनेता अमिताभ बच्चन की 48 वर्षीय बहू ऐश्वर्या बच्चन को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। पनामा पेपर्स लीक का यह वैश्विक मामला सामने आने के बाद ईडी 2016 से इस संबंध में जांच कर रहा है।

उसने बच्चन परिवार को नोटिस जारी कर उन्हें आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) की उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत 2004 से विदेश में भेजे गए अपने पैसों की जानकारी देने को कहा था। ऐश्वर्या राय को पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने दो बार और समय मांगा था।

क्या है पनामा पेपर्स लीक मामला?

पनामा पेपर्स मामला 2016 में मीडिया में चोरी और लीक हुए लाखों दस्तावेज़ों की एक विस्तृत जांच का हिस्सा है, जिसमें आरोप हैं कि दुनिया के अमीर और शक्तिशाली ने करों से बचने के लिए ऑफशोर खाते खोले या फर्जी कंपनियां बनाईं।

इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स द्वारा राजनेताओं, उद्योगपतियों और मशहूर हस्तियों के लीक हुए वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई और उन्हें प्रकाशित किया गया। पनामा पेपर्स में 300 से ज्यादा भारतीयों के शामिल होने की बात कही गई थी।

जांच में अब तक 20,078 करोड़ रूपए की अघोषित संपत्ति का पता चला

बीते जुलाई में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को जानकारी दी थी कि एक जून 2021 तक, पनामा पेपर लीक मामले में भारत से संबंधित व्यक्तियों के संबंध में कुल 20,078 करोड़ रूपए की अघोषित संपत्ति का पता चला है।

वित्त मंत्री ने कहा था कि पनामा पेपर लीक के 46 मामलों में आपराधिक अभियोजन शिकायतें दर्ज की गयी हैं जिनमें 20 मामले आयकर कानून, 1961 के अधीन हैं। वहीं 26 मामले काला धन (अप्रकटित विदेशी आय और आस्ति) एवं कर अधिरोपण कानून, 2015 के अधीन हैं।

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनPanamaप्रवर्तन निदेशालयअमिताभ बच्चनAmitabh Bachchan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह