लाइव न्यूज़ :

Aircraft Crashed Pune: पुणे में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट सहित दो लोगों की बाल-बाल बची जान

By धीरज मिश्रा | Updated: October 22, 2023 10:40 IST

पुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुणे ग्रामीण कार्यालाय विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना किन कारणों के चलते हुई है। इसकी जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुणे जिले में एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआविमान में तीन लोग मौजूद थे पायलट को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया

Aircraft Crashed Puneपुणे जिले के गोजुबावी गांव के पास एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुणे ग्रामीण कार्यालाय विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना किन कारणों के चलते हुई है। इसकी जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

जानकारी आने के बाद खुलासा हो पाएगा कि किन कारणों के चलते ट्रेनिंग सेशन के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि पुणे जिले में इसी तरह की एक ओर घटना गुरुवार को एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान हुई। इस ट्रेनिंग सेशन में भी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि इस विमान में दो लोग सवार थे। यह विमान उड़ान प्रशिक्षण अकादमी द्वारा किए जा रहे एक ट्रेनिंग सत्र का हिस्सा था। यह विमान महाराष्ट्र जिले के बारामती तालुका के अंतगर्त गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गया था। 

आस पास में कैसा था माहौल

रविवार छुट्टी का दिन होने की वजह से  लोग अपने घरों में होते हैं। लेकिन गांव में रोजाना की तरह लोग सुबह उठ गए थे। गोजुबावी गांव के पास जब यह विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा तो वहां विमान से निकलने वाली तेज आवाजों को सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। गांव के लोगों को समझ नहीं आ रहा था क्या हुआ। फिर गांव के लोगों ने देखा कि एक विमान आग में जल रहा है।

यह खबर धीरे धीरे पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है इसे देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य जांच दल पहुंचा। बताया जाता है कि स्थानीय निजी कंपनी का यह विमान था। इसमें तीन लोग मौजूद थे। विमान को एक ट्रेनी महिला चला रही थी। महिला की उम्र 22 साल है। पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, पायलट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी दो लोग सुरक्षित हैं। आगे जांच चल रही है। 

टॅग्स :विमान दुर्घटनाPuneमुंबईमहाराष्ट्रकांग्रेसवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?