लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु प्रदूषण ‘खराब’ श्रेणी में लेकिन दिवाली पर पिछले साल जितने खराब नहीं होंगे हालात

By भाषा | Updated: October 23, 2019 20:44 IST

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देवायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि हवा की तेज गति से दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर सकारात्मक असर पड़ेगा।पिछले 24 घंटे में हरियाणा तथा पंजाब में पराली जलाने की गतिविधि में थोड़ी कमी भी देखी गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता बुधवार को बिगड़ गयी और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। बहरहाल, अधिकारी ने कहा कि इस दिवाली के दौरान वायु की गुणवत्ता पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार के 206 के मुकाबले 244 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि हवा की तेज गति से दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर सकारात्मक असर पड़ेगा। उसने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में हरियाणा तथा पंजाब में पराली जलाने की गतिविधि में थोड़ी कमी भी देखी गयी है।’’

उसने कहा कि अगले दो दिनों में वायु गुणवत्ता के बहुत ज्यादा खराब होने की संभावना नहीं है। सफर ने कहा, ‘‘सफर के मौसम मापदंडों के मौजूदा पूर्वानुमान को देखते हुए दिवाली के दौरान वायु गुणवत्ता पिछले साल के जितनी खराब न रहने की संभावना है और 25 अक्टूबर को स्पष्ट पूर्वानुमान जारी किया जाएगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह तक ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता के बेहद खराब होने की आशंका है। सफर ने कहा, ‘‘अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है जिसका दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।’’

उसने कहा, ‘‘मौजूदा विश्लेषण के अनुसार, दिवाली पर हालात संभवत: पिछले साल के जितने खराब नहीं होंगे। सफर आगामी दिनों में अपना आकलन देगी।’’ 

टॅग्स :दिल्लीकोहरादिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए