लाइव न्यूज़ :

फ्लाइट द्वारा इन 6 राज्यों से कर्नाटक आने वालों को किया जाएगा क्वारंटाइन, डीजीपी ने ट्वीट कर दी जानकारी

By सुमित राय | Updated: May 23, 2020 11:51 IST

कर्नाटक पुलिस महानिदेशक ने कहा कि 6 राज्यों से आने वाले यात्रियों को 7 दिनों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में जारी लॉकडाउन के बीच सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ान शुरू करने का फैसला किया है।6 राज्यों से कर्नाटक आने वाले यात्रियों को 7 दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा।ये 6 राज्य महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश हैं।

देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ान शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए उड्डयन मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिया था, अब कर्नाटक पुलिस महानिदेशक ने कहा कि 6 राज्यों से आने वाले यात्रियों को 7 दिनों के लिए सरकार के क्वारंटाइन में रखने का फैसला किया गया है।

कर्नाटक पुलिस महानिदेशक के ट्विटर अकाउंट से बताया गया कि महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से आने वाली घरेलू उड़ान के यात्रियों 7 दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा, फिर इन्हें होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

बता दें कि इस सप्ताह के शुरुआत में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू हवाई यात्रा को 25 मई से शर्तों के साथ फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। घरेलू उड़ानों में यात्रा के लिए यात्रियों के पास आरोग्य सेतु ऐप होना चाहिए या फिर उन्हें सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा यात्रियों को 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा और मास्क के अलावा सैनिटाइजर भी लेकर आना होगा।

देशभर में 1.25 लाख लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से 1 लाख 25 हजार 101 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 3720 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं और 51783 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोरोना के 69597 एक्टिव केस मौजूद हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं 1743 लोग

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार कर्नाटक में अब तक 1743 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कर्नाटक में 597 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह