लाइव न्यूज़ :

नागपुर के वायुसेना अधिकारी संजीव घुराटिया और वेणिगल्ला श्रीनिवास चौधरी को अति विशिष्ट सेवा पदक

By फहीम ख़ान | Updated: June 4, 2025 22:05 IST

अधिकारियों में एयर मार्शल संजीव घुराटिया, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) शाखा से और एयर वाइस मार्शल वेणिगल्ला श्रीनिवास चौधरी, फ्लाइंग (पायलट) शाखा से शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी वर्तमान में मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड नागपुर में वरिष्ठ पदों पर नियुक्त हैं.सम्मान को नागपुर के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है.

नागपुरः भारतीय वायुसेना के नागपुर स्थित मेंटेनेंस कमांड मुख्यालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) से सम्मानित किया. यह सम्मान बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिफेंस इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2025 (चरण-2) के दौरान प्रदान किया गया. सम्मानित अधिकारियों में एयर मार्शल संजीव घुराटिया, एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) शाखा से और एयर वाइस मार्शल वेणिगल्ला श्रीनिवास चौधरी, फ्लाइंग (पायलट) शाखा से शामिल हैं.

दोनों अधिकारी वर्तमान में मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड नागपुर में वरिष्ठ पदों पर नियुक्त हैं. उनके द्वारा वायुसेना के अभियानों, प्रशासनिक कुशलता तथा तकनीकी उत्कृष्टता में दिए गए योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है. राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए इस सम्मान को नागपुर के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है.

यह न केवल इन अधिकारियों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि नागपुर स्थित वायुसेना मुख्यालय की कार्यक्षमता और समर्पण का भी प्रमाण माना जा सकता है. उल्लेखनीय है कि इस समारोह में कुल 92 विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए, जिनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, 5 उत्तम युद्ध सेवा पदक और 57 अति विशिष्ट सेवा पदक शामिल है.

 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन