लाइव न्यूज़ :

आकाश की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता?, वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह बोले-विदेशी उपकरण निर्माताओं पर निर्भरता कम करना

By फहीम ख़ान | Updated: October 17, 2025 13:01 IST

वायुसेना प्रमुख बनने के बाद नागपुर का पहला दौरा, आयुध निर्माणी और सोलर इंडस्ट्री में भी जाएंगे वायु सेना प्रमुख

Open in App
ठळक मुद्देअमर प्रीत सिंह ने नागपुर में शुक्रवार को आयोजित मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स कॉन्क्लेव के दौरान कही.अवसर पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया.

नागपुर: देश के आकाश की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारतीय वायुसेना के हर सदस्य को व्यावसायिकता, सुरक्षा और दक्षता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए. यह बात वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नागपुर में शुक्रवार को आयोजित मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स कॉन्क्लेव के दौरान कही.

वायुसेना प्रमुख 16 और 17 अक्तूबर को वायुसेना नगर, नागपुर में आयोजित दो दिवसीय कॉन्क्लेव की अध्यक्षता कर रहे थे. आगमन पर एयर चीफ मार्शल सिंह का स्वागत एयर मार्शल वी.के. गर्ग, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमांड ने किया. इस अवसर पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया.

"स्वदेशी तकनीकी विकास के माध्यम से क्षमता संवर्धन” विषय पर केंद्रित इस कॉन्क्लेव में आत्मनिर्भरता, स्वदेशीकरण और महत्वपूर्ण संपत्तियों के दीर्घकालिक रखरखाव पर जोर दिया गया. सम्मेलन में देशभर के कमांडरों ने परिचालन, रखरखाव और रसद से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया और मिशन की तैयारी एवं बेड़े की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नवीन समाधान साझा किए.

वायुसेना प्रमुख को अनुरक्षण कमान की उन पहलों से अवगत कराया गया, जिनका उद्देश्य विदेशी उपकरण निर्माताओं पर निर्भरता कम करना, प्रणाली की विश्वसनीयता और आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता बढ़ाना है. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अनुरक्षण कमान के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि, इन पहलों से भारतीय वायुसेना की परिचालन तत्परता और राष्ट्रीय दृष्टिकोण दोनों को मजबूती मिली है.

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए