लाइव न्यूज़ :

Air Chief Marshal VR Chaudhari: इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव कंपनी पहुंचे एयर चीफ मार्शल चौधरी, सोलर इंडस्ट्रीज में हुए धमाकों से जोड़ा जा रहा है दौरे का संबंध!

By फहीम ख़ान | Updated: December 23, 2023 12:25 IST

Air Chief Marshal VR Chaudhari: वायुसेना प्रमुख के इस नागपुर दौरे को हाल में बाजारगांव में हुए सोलर इंडस्ट्रीज के धमाके की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देडीफेंस पीआरओ ने कहा है कि वायुसेना प्रमुख का यह दौरा पहले से ही तय था.हाल के धमाके की घटना से कोई संबंध नहीं है.  पिनाका रॉकेट्स के मिश्रण और कास्टिंग को भी दिखाया गया.

नागपुरः वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शुक्रवार को अचानक नागपुर पहुंचे. यहां आते ही उन्होने सत्यनारायण नुवाल की कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव पहुंचकर वहां पर विभिन्न जानकारी ली. खुद सत्यनारायण नुवाल इस समय माैजूद रहे. वायुसेना प्रमुख के इस नागपुर दौरे को हाल में बाजारगांव में हुए सोलर इंडस्ट्रीज के धमाके की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

हालांकि डीफेंस पीआरओ ने कहा है कि वायुसेना प्रमुख का यह दौरा पहले से ही तय था. इसका हाल के धमाके की घटना से कोई संबंध नहीं है. सोलर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक, अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक सत्यनारायण नंदलाल नुवाल ने वायुसेना प्रमुख का इस समय स्वागत किया. 

वायुसेना प्रमुख चौधरी को विभिन्न प्रयोगशालाओं में ले जाया गया और कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे नवीनतम उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई. वायुसेना प्रमुख ने इस समय गोला-बारूद और विस्फोटकों के विभिन्न एकीकृत संयंत्रों और उत्पादन सुविधाओं जैसे चैफ सुविधा, रॉकेट असेंबली बे का भी दौरा किया और उन्हें पिनाका रॉकेट्स के मिश्रण और कास्टिंग को भी दिखाया गया.

सोलर इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नुवाल ने वायुसेना प्रमुख को उद्योग में शुरू की जा रही विभिन्न स्वदेशी परियोजनाओं जैसे सैन्य विस्फोटक, रॉकेटों का एकीकरण, युद्ध सामग्री प्रणाली, हथियारबंद ड्रोन (हेक्साकॉप्टर), एंटी-ड्रोन मिसाइल, बम और सशस्त्र युद्ध प्रमुखों के बारे में जानकारी दी.

जानकारी है कि इस समय नुवाल और वायुसेना प्रमुख के बीच भारतीय वायुसेना के लिए 125 किलोग्राम बम और चैफ्स एंड फ्लेयर्स के विकास से संबंधित दो परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई है. उल्लेखनीय है कि वायुसेना प्रमुख चौधरी ने फर्म द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है.

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप