लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग पर टिप्पणी करना एआईएमआईएम प्रवक्ता दानिश कुरैशी को पड़ा भारी, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 18, 2022 15:08 IST

एआईएमआईएम प्रवक्ता दानिश कुरैशी को सोशल मीडिया पर ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के विषय में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद गुजरात की अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने हथकड़ी लगाई है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम प्रवक्ता दानिश कुरैशी को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार कुरैशी की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर शिवलिंग के विषय में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद हुईइस मामले में विश्व हिंदू परिषद सहित कई अन्य हिंदू संगठनों ने दानिश के खिलाफ शिकायत की थी

अहमदाबाद: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रवक्ता दानिश कुरैशी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने दानिश कुरैशी को सोशल मीडिया पर शिवलिंग के विषय में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद हथकड़ी लगाई है।

जानकारी के मुताबिक दानिश कुरैशी की गिरफ्तारी तब हुई है, जब विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठनों ने कुरैशी के खिलाफ शियाकत दर्ज कराई कि वो ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग के बारे में सोशल मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना पोस्ट डाल रहे हैं, जिससे अमन और सौहार्द को भारी धक्का पहुंच सकता है।

विश्व हिंदू परिषद ने अपनी शिकायत में कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग की मौजूदगी के बारे में दानिश कुरैशी ने जिस तरह की पोस्ट डाली है, वो बेहद अभद्र और अश्लील है।

लिहाजा पुलिस को इस मामले में संज्ञान लेते हुए उन्हें फौरन गिरफ्तार करना चाहिए नहीं तो इससे धार्मिक उन्माद को बढ़ावा मिलेगा और इसके परिणाम भयानक हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक दानिश कुरैशी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के अलावा अहमदाबाद के वासना इलाके के रहने वाले जयदीप सिंह वाघेला ने भी ने भी वासना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जयदीप सिंह वाघेला ने विश्व हिंदू परिशद की तरह कुरैशी के खिलाफ इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज किये जाने की मांग की थी।

बताया जा रहा है कि दानिश कुरैशी के विवादास्पद पोस्ट के कारण हिंदुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। हिंदू युवा वाहिनी और अन्य हिंदू धार्मिक संगठनों ने भी एआईएमआईएम के प्रवक्ता दानिश कुरैशी की गिरफ्तारी की मांग की थी।

टॅग्स :एआईएमआईएमज्ञानवापी मस्जिदविश्व हिंदू परिषदगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos