लाइव न्यूज़ :

AIMIM नेता का ऐलान- अनंत हेगड़े की जुबान काटने वाले को 1 करोड़ का इनाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 27, 2017 08:44 IST

पूर्व कालाबुर्गी ज़िला पंचायत सदस्य गुरुशांत पाटेदार ने निशाना साधते हुए कहा कि हेगड़े के बयान से दलित, मुस्लिम, बैकवर्ड क्लासेज और सेक्युलर लोगों को चोट पहुंची है

Open in App

कर्नाटक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की जुबान काटने वाले को 1 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल हेगड़े ने रविवार को कुकनूर में एक सभा में कथित तौर पर कहा था कि धर्मनिरपेक्ष लोगों को अपने खानदान का पता नहीं होता।

पूर्व कालाबुर्गी ज़िला पंचायत सदस्य गुरुशांत पाटेदार ने निशाना साधते हुए कहा कि हेगड़े के बयान से दलित, मुस्लिम, बैकवर्ड क्लासेज और सेक्युलर लोगों को चोट पहुंची है इसीलिए उन्होंने इस इनाम का ऐलान किया है। खुद को पाटेदार दलित नेता बताते हैं उन्होंने कलबुर्गी में कहा है कि, 'उनकी (हेगड़े) टिप्पणियों का विरोध करते हुए मैं उनकी जीभ काटकर लाने वाले को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करता हूं। 

पाटेदार ऑल इंडिया मजालिस-ई-इंतेहादुल मुसल्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ जुड़े हुए हैं। पाटेदार ने कहा, 'मैं इनाम की राशि उस व्यक्ति को देने के लिए तैयार हूं जो एक महीने के अंदर, 26 जनवरी तक हेगड़े की जबान काट कर लाए। इतना ही नहीं उन्होंने हेगड़े पर संविधान की निंदा करने का भी आरोप लगाया।

अंनत हेगड़े का बयान

केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय और एंत्रप्रन्योरशिप के मंत्री अनंत हेगड़े ने रविवार को एक विवादास्पद बयान देकर बहस छेड़ दी। उन्होंने कोपाल ज़िले के कुकानुर टाउन में लोगों को कहा था कि 'जो लोग खुद को सेक्युलर कहते हैं वो अपने प्रतिशत के बारे में अनजान है। उन्होंने कहा कि वो संविधान का इज्जत करते हैं लेकिन 'यह आने वाले दिनों में बदल जाएगा।' कर्नाटक से पांच बार लोक सभा सांसद ने सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा, 'हम यहां उसके लिए हैं और इसीलिए आए हैं। 

टॅग्स :अनंतकुमारएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'तुम्हारी 7 पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी हरा नहीं कर पाएंगी महाराष्ट्र को': नवनीत राणा ने AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर किया पलटवार

भारत'पूरे के पूरे मुंब्रा को ग्रीन कलर में ऐसे रंगना है...': AIMIM की सबसे कम उम्र की पार्षद सहर शेख के भाषण से मची सियासी खलबली | VIDEO

भारतBMC Elections 2026 Results: मिलिए विजय उबाले से, AIMIM के हिंदू उम्मीदवार जिन्हें गोवंडी के वार्ड नंबर 140 में मिली ऐतिहासिक जीत

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में ओवैसी की AIMIM एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरी, देखें पूरे राज्य में पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा

भारत'तेजस्वी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं': ओवैसी ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार पर उनके 'चरमपंथी' बयानों को लेकर हमला बोला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष