लाइव न्यूज़ :

एमआईएम नेता ने कहा- बच्चे नहीं होंगे तो हम लोग कैसे राज करेंगे, कैसे ओवैसी साहब प्रधानमंत्री बनेंगे? देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2021 10:26 IST

वीडियो में गुफरान नूर ये कहते नजर आ रहे हैं, बच्चे नहीं होंगे तो हम लोग कैसे राज करेंगे? कैसे ओवैसी साहब प्रधानमंत्री और शौकत साहब मुख्यमंत्री बनेंगे? दलितों, मुसलमानों को डराया जा रहा है कि बच्चे बंद करो। क्यों बंद करें बच्चे? यह शरीयत के ख़िलाफ़ है। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में कहा, बच्चा पैदा नहीं करोगे तो हमारी कौम भारत में कैसे राज करेगीसफाई में बोले गुफरान, कुछ गलत नहीं कहा

अलीगढ़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) यूपी चुनाव 2022 में ताल ठोक रही है। सूबे के आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए कभी पार्टी मुस्लिम आरक्षण का राग अलाप रही है तो कहीं मुसलमानों को 'सियासी सेकुलरिज्म' को नकारने की बात कर रही है। अलीगढ़ में पार्टी के एक नेता ने तो हद पार करते हुए विवादित बयान तक दे डाला।  

बता दें कि AIMIM अलीगढ़ जिलाध्यक्ष गुफरान नूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर असदुद्दीन ओवैसी को प्रधानमंत्री बनाना है तो मुस्लिमों को अधिक बच्चे पैदा करने होंगे। गुफरान नूर का कहना है कि मुस्लिमों के अधिक बच्चे नहीं होंगे तो फिर हमारी कौम भारत पर राज कैसे करेगी?

वीडियो में गुफरान नूर ये कहते नजर आ रहे हैं, बच्चे नहीं होंगे तो हम लोग कैसे राज करेंगे? कैसे ओवैसी साहब प्रधानमंत्री और शौकत साहब मुख्यमंत्री बनेंगे? दलितों, मुसलमानों को डराया जा रहा है कि बच्चे बंद करो। क्यों बंद करें बच्चे? यह शरीयत के ख़िलाफ़ है। 

हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद नूर ने अपनी सफाई में कहा, ”जितनी हिस्सेदारी हमारी कुर्बानी में रही है, उतनी भागीदारी पैदावार में नहीं रही है। तो मेरा निजी विचार है कि मेरे सदर ओवैसी साहब प्रधानमंत्री बनें, कैसे होगा, इस तरीके की चर्चा चली थी और इसमें मैंने कुछ गलत नहीं कहा।”

अगर आँकड़ों की बात करें तो राज्य में करीब 19 फीसदी मुस्लिम वोटर्स हैं। मुस्लिम समुदाय का यह वोटिंग शेयर राज्य की 143 सीटों को प्रभावित करता है। सूबे में 70 सीटों पर 20 से 30% मुस्लिम वोट हैं तो वहीं 75 सीटों पर करीब 39 से 45 फीसदी मतदाता मुस्लिम समुदाय से हैं। ऐसे में जहां जहां मुस्लिम बहुल्य सीट हैं वहां पर एआईएमआईएम पार्टी चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है। इसके लिए ओवैसी खुद ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। 

टॅग्स :एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी