लाइव न्यूज़ :

AIMIM: देश के अलग-अलग शहरों में यूसीसी के खिलाफ अभियान के बीच जिम में पसीना बहाते दिखे असदुद्दीन ओवैसी, वायरल हुआ वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 12, 2023 23:29 IST

गौर करने वाली बात यह है कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी फिलहाल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के खिलाफ अभियान चला रहा है। वे इस समय विभिन्न राज्यों का दौरा कर यूसीसी के खिलाफ प्रचार कर रहे और इसे लेकर तरह-तरह के बयान भी दे रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हैदराबाद के सांसद को जिम में पसीना बहाते हुए देखा गया है। वे फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों में यूसीसी के खिलाफ अभियान चलाते हुए नजर आ रहे है।

मुबंई: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी जो अकसर विवादों में रहते है, वे इस बार फिर से चर्चा में है। इस बार वे एक अलग ही कारण के लिए चर्चा में हैं। 

दरअसल, एआईएमआईएम के अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे है। आमतौर पर असदुद्दीन ओवैसी ऐसे लुक में नजर नहीं आते है लेकिन जब वे जिम गए और इसका वीडियो इंटरनेट पर आया तो यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि असदुद्दीन ओवैसी जिम में लेटे हुए हैं और उनके आसपास कुछ लोग खड़े है। यही नहीं असदुद्दीन ओवैसी के पास एक जिम ट्रेनर भी है जो उनके द्वारा किए जाने वाले कसरत को देख रहा है। 

वीडियो में ओवैसी द्वारा किए जाने वाले कसरतो जिम ट्रेनर गिन भी रहा है और उनकी मदद के लिए बोल भी रहा है। हालांकि वीडियो में ओवैसी एक ही तरह के एक्सरसाइज करते हुए नजर आए है और केवल इसी का ही वीडियो सामने आया है। 

यूसीसी के खिलाफ अभियान चला रहे ओवैसी

बता दें कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी फिलहाल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के खिलाफ अभियान चला रहा है। वे इस समय विभिन्न राज्यों का दौरा कर यूसीसी के खिलाफ प्रचार कर रहे और इसे लेकर तरह-तरह के बयान भी दे रहे है। 

उन के नेतृत्व में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और धार्मिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने सोमवार को यह घोषणा की कि उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) यूसीसी के खिलाफ अभियान चलाएगी। 

यही नहीं महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एआईएमआईएम द्वारा आयोजित एक बैठक के दौरान, असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा है कि मुसलमानों को सबक सिखाने के साधन के रूप में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की आवश्यकता के बारे में अतिरंजित दावे किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज