लाइव न्यूज़ :

'जुवेनाइल एक्ट पढ़ लें जनरल साहब', ओवैसी का बिपिन रावत पर पलटवार, कहा- 'योगी का 'बदला' या मेरठ SP का 'पाकिस्तान भेजना' भी शायद कट्टरता'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 17, 2020 10:15 IST

बिपिन रावत ने गुरुवार (16 जनवरी 2020) को नई दिल्ली में आयोजित 'रायसीना डायलॉग' में कहा, घाटी में 10 और 12 साल के लड़के-लड़कियों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। 

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'बिपिन रावत का यह पहला हास्यास्पद बयान नहीं है।रावत ने, ''देश में कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने वाले शिविर चलाए जा रहे हैं।''

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है आप पहले जुवेनाइल एक्ट पढ़ लीजिए, जनरल साहब, बच्चों पर आईपीसी की धारा नहीं लगती है।  बिपिन रावत ने गुरुवार को दावा किया था कि  'कश्मीर में 10-12 साल के छोटे बच्चों को कट्टरपंथी बनाया गया। उन्हे सुधार के लिए कैंप में भजेना होगा।' ओवैसी ने इसपर पलटवार करते हुए कहा, रणनीति बनाना प्रशासन का काम है, कोई जनरल रक्षा को लेकर रणनीति तय नहीं कर सकता। 

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा,'शायद योगी का बदला लेना और यूपी मेरठ एसपी का 'पाकिस्तान भेजना' भी कट्टरता है और आपका असम के बंगाली मुसलमानों के लिए नागरिकता का विरोध करने वालों के बारे में क्या ख्याल है? हो सकता है कि एनपीआर-एनआरसी के माध्यम से हम पर कठिनाई थोपने वाले लोगों का ये अपमान हो?' 

असदुद्दीन ओवैसी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'बिपिन रावत का यह पहला हास्यास्पद बयान नहीं है। नीति का निर्णय नागरिक प्रशासन करता है, न कि कोई जनरल। नीति या राजनीति पर बात करके बिपिन रावत सिविलियन सुपरमेसी को कम कर रहे हैं।'

पढ़ें, बिपिन रावत ने क्या दिया था बयान 

बिपिन रावत ने गुरुवार (16 जनवरी 2020) को नई दिल्ली में आयोजित 'रायसीना डायलॉग' में पिहली बार खुलासा करते हुए कहा कि देश में कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने वाले शिविर चल रहे हैं क्योंकि यह वैसे लोगों को अलग करने के लिए जरूरी है, जिनका पूरी तरह चरमपंथीकरण हो चुका है। रावत ने कश्मीर में हालात का जिक्र करते हुए कहा कि घाटी में 10 और 12 साल के लड़के-लड़कियों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। 

बिपिन रावत ने कहा, ''इन लोगों को धीरे-धीरे कट्टरपंथ से अलग किया जा सकता है। हालांकि, ऐसे लोग भी हैं जो पूरी तरह कट्टरपंथी हो चुके हैं। इन लोगों को अलग से कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने वाले शिविर में ले जाने की आवश्यकता है।'' बिपिन रावत ने कहा, ये शिविर उन लोगों के लिए जरूरी हैं जो चरमपंथ के चंगुल में फंस चुके हैं। 

रावत ने, ''देश में कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने वाले शिविर चलाए जा रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी कट्टरपंथ से मुक्ति दिलाने वाले शिविर हैं। जनरल रावत ने कहा, ''मैं आपको बता दूं कि पाकिस्तान भी ऐसा कर रहा है। पाकिस्तान में भी चरमपंथ से मुक्ति दिलाने वाले शिविर चलाए जा रहे हैं क्योंकि वे समझ चुके हैं कि जिस आतंकवाद को वे प्रायोजित कर रहे हैं, वह उन्हें भी प्रभावित कर रहा है।''

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीबिपिन रावतनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव