लाइव न्यूज़ :

Ahmednagar Hospital Fire: सरकारी अस्पताल के ICU में आग, 11 कोविड मरीजों की मौत, सीएम ठाकरे ने जांच के आदेश दिए, समिति गठित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2021 21:56 IST

Ahmednagar Hospital Fire:  महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 11 कोविड मरीजों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में सुबह करीब 11 बजे आग लगी।कोविड-19 के 20 मरीजों का इलाज चल रहा था।हादसे का कारण ‘शॉर्ट सर्किट’ हो सकता है।

पुणेः अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने की घटना की गहन जांच के शनिवार को आदेश दिए।

महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से 11 कोविड मरीजों की मौत होने के मामले में हादसे का कारण पता लगाने के लिए एक जांच समिति गठित की गई है। केंद्रीय मंत्री भारती पवार ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री पवार ने दोपहर में अस्पताल का दौरा किया था।

उसके बाद उन्होंने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित 17 मरीज आईसीयू में भर्ती थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आग लगने के बाद इन मरीजों को वहां से हटाया गया। हालांकि उनमें से 11 मरीजों की मौत हो गई। मुझे इसका दुख है। मैंने छह मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की है। इन मरीजों का उपचार चल रहा है। एक जांच समिति बनाई गई है।

समिति के रिपोर्ट देने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।’’ एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि केंद्र सरकार अस्पतालों को दमकल सुरक्षा ऑडिट के लिए नियमित रूप से निर्देश भेजती है। मंत्री ने कहा, ‘‘हमें रिपोर्ट का इंतजार है। उनके मुताबिक दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’ दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस हादसे का कारण ‘शॉर्ट सर्किट’ हो सकता है हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 11 कोविड मरीजों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 11 मरीजों की मौत हो गई। इस आईसीयू खंड में कोविड​​-19 के रोगियों को भर्ती किया गया था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं।

पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर ठाकरे ने जिले के संरक्षण मंत्री हसन मुशरिफ और राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का बिना किसी व्यवधान के उपचार हो। इसमें कहा गया,‘‘ मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी मामले की जांच करेंगे और सरकार को जांच रिपोर्ट पेश करेंगे।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियाउद्धव ठाकरे सरकारनरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरेAAG
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज