लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत में सज रहा है अहमदाबाद, ट्रंप और मोदी करेंगे मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन

By स्वाति सिंह | Updated: February 15, 2020 08:26 IST

हाउडी मोदी की तर्ज पर होगा 'केम छो ट्रंप' उद्घाटन के बाद ह्यूस्टन में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में हुए हाउडी मोदी कार्यक्र म की तर्ज पर ही मोटेरा स्टेडियम में केम छो ट्रंप कार्यक्र म का आयोजन किया गया है। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद एक लाख से ज्यादा लोगों को अमेरिकी राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्दे 24 फरवरी को शाम 4 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।ट्रंप अमेरिका से सीधे अहमदाबाद पहुंचेंगे।

विश्व के सबसे विशाल और भव्य मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन 24 फरवरी को शाम 4 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ट्रंप अमेरिका से सीधे अहमदाबाद पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी उनकी अगवानी करेंगे। वहां से दौनों नेता रोड शो करते हुए साबरमती आश्रम जाएंगे। 

रोड शो में 55 गाडि़यों का काफिला साथ होगा। गांधी आश्रम, मोटेरा स्टेडियम और उससे जुड़े सड़क मागार्ें को सजाने संवारने के अभियान में गुजरात सरकार जोर-शोर से जुटी हुई है। ट्रंप के स्वागत को यादगार बनाने की तैयारियां चल रहीं हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलेनिया भी रहेंगी। 

हाउडी मोदी की तर्ज पर होगा 'केम छो ट्रंप' उद्घाटन के बाद ह्यूस्टन में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में हुए हाउडी मोदी कार्यक्र म की तर्ज पर ही मोटेरा स्टेडियम में केम छो ट्रंप कार्यक्र म का आयोजन किया गया है। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद एक लाख से ज्यादा लोगों को अमेरिकी राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। 

मोटेरा पहुंचने के लिए 2200 बसों की व्यवस्था रहेगी। निजी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्र म के बाद ट्रंप एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। पुलिस वेरीफिकेशन के बाद ही एंट्री रोड शो और मोटेरा स्टेडियम में प्रवेश पुलिस वेरीफिकेशन के बाद ही मिलेगी। पीआई और एसीपी स्तर के पुलिस अधिकारियों ने आमंत्रितों के वेरीफिकेशन की प्रक्रि या को शुरू कर दिया है। 

मोटेरा स्टेडियम में 1.25 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। शौचालय इतने हैं कि 128 लोग एक साथ उनका उपयोग कर सकेंगे। अमेरिकी एजेंसी का सर्वे अहमदाबाद में राष्ट्रपति ट्रंप के रूट के सुरक्षा इंतजामों का अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी ने जायजा लिया। एजेंसी ने साबरमती आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था का सर्वे किया। ट्रंप के अहमदाबाद दौरे के समय हेलिकॉप्टर से आकाशी पेट्रोलिंग की जाएगी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज