लाइव न्यूज़ :

आठ वर्षों में 20000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, शाह ने कहा-गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा सरकार कार्रवाई तेज करे, पश्चिमी तट से हेरोइन की तस्करी बढ़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 15:34 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित अन्य लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा और महाराष्ट्र सरकारों को मादक पदार्थों की आवाजाही को रोकने में "सक्रिय भूमिका" निभानी चाहिए।गुजरात और दिल्ली में दो स्थानों पर लगभग 12,500 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा।

अहमदाबादः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पश्चिमी तट से हेरोइन की तस्करी बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। गांधीनगर में ‘मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ विषय पर पश्चिम क्षेत्र के राज्यों की बैठक में उन्होंने महाराष्ट्र और गोवा सरकारों से मादक पदार्थों के विरूद्ध लड़ाई में "सक्रिय भूमिका" निभाने की अपील भी की।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में देश में 20,000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। शाह ने बैठक में कहा, "पश्चिमी तट से हेरोइन की तस्करी बढ़ी है और हमें इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात पुलिस और गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी को केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल से कई अभियान चलाकर इस गतिविधि को रोकने में सराहनीय कार्य करने के लिए बधाई देता हूं।"

इस मौके पर पटेल मौजूद थे जबकि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित अन्य लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गोवा और महाराष्ट्र सरकारों को मादक पदार्थों की आवाजाही को रोकने में "सक्रिय भूमिका" निभानी चाहिए।

जब गांधीनगर में यह बैठक चल रही थी तब गुजरात और दिल्ली में दो स्थानों पर लगभग 12,500 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। शाह समेत बैठक में मौजूद लोगों ने इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा। शाह ने कहा, "विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकारों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए।" अमित शाह ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव के वर्ष के उपलक्ष्य पर 75 दिनों के दौरान 75 हजार किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया था ‘‘

लेकिन हम पहले ही 1,65,000 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कर चुके हैं, वह भी समय सीमा से पहले ही। अदालतों से अनुमति लेकर इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों को नष्ट करना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।’’ उन्होंने राज्यों से बेहतर परिणामों के लिए "बिना किसी झिझक" के अंतरराष्ट्रीय या अंतर-राज्य मादक पदार्थ नेटवर्क से जुड़े मामलों को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) या राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने का भी आग्रह किया। 

टॅग्स :गुजरातमहाराष्ट्रगोवाअमित शाहदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप