लाइव न्यूज़ :

एयरलाइन स्टाफ को जड़ा पुलिसकर्मी ने थप्पड़, बोर्डिंग पास नहीं देने को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2020 09:30 IST

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब एक पुलिसकर्मी ने एक एयरलाइन के कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। बाद में मामले को सुलझा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन कर्मचारी को सब-इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी ने जड़ दिया थप्पड़बोर्डिंग पास जारी नहीं किए जाने को लेकर हंगामा, देर से एयरपोर्ट पहुंचा था पुलिसकर्मी

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारी द्वारा एयरपोर्ट कर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है। रिपोर्ट्स के अनुसार सब-इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी ने स्पाइस जेट एटरलाइन के एक कर्मी को इसलिए थप्पड़ दिया क्योंकि कर्मचारी ने उसे बोर्डिंग पास देने से इनकार कर दिया था। दरअसल, पुलिस अधिकारी बोर्डिंग के लिए तय समय से देर से पहुंचा था। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया, '17 नवंबर को तीन यात्री पहुंचे थे। इसमें गुजरात पुलिस से जुड़े एक सब- इंस्पेक्टर भी थे। इन्होंने SpiceJet SG-8194 फ्लाइट में दिल्ली के लिए टिकट बुक की थी लेकिन ये देर से काउंटर पर पहुंचे और बोर्डिंग पास पर एयरलाइन स्टाफ से बहस करने लगे। एयरलाइन स्टाफ ने हालांकि देरी के कारण बोर्डिंग पास देने से इनकार किया।' 

अधिकारियों के अनुसार इसी बहस के बीच सब-इंस्पेक्टर ने एयरलाइन स्टाफ को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हंगामे की स्थिति एयरपोर्ट पर बन गई। अन्य लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन हालात नहीं संभले।

बाद में एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सीआईएसफ को स्थिति को संभालने के लिए दखल देना पड़ा। सीआईएसफ ने झगड़े की स्थिति को खत्म किया आगे की कार्रवाई के लिए यात्रियों को और एयरलाइनट स्टाफ को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

सूत्रों के अनुसार यात्री और एयरलाइन स्टाफ समझौते पर राजी हो गए हैं। एयरलाइन स्टाफ ने सब-इंस्पेक्टर और अन्य दोनों यात्रियों के खिलाफ शिकायत को वापस ले लिया है। हालांकि, यात्रियों और सब-इंस्पेक्टर को फ्लाइट में जाने की इजाजत नहीं दी गई।

टॅग्स :गुजरातस्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा