लाइव न्यूज़ :

TajMahal: अगले 3 दिन फ्री में करें ताजमहल का दीदार, आज से शाहजहां के 367वें उर्स पर असली कब्र देखने का सुनहरा मौका, चढ़ाई जाएगी 1381 मीटर लंबी चादर

By आजाद खान | Updated: February 27, 2022 11:09 IST

Visit TajMahal Free: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुताबिक, इन दो दिनों में दोपहर दो बजे से ताजमहल को फ्री में देखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देताजमहल को देखने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब आप आज से तीन दिन तक ताजमहल को फ्री में देख सकेंगे।इस बात की जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दी है।

Visit TajMahal Free: अगर आप ताजमहल फ्री में देखना चाह रहे हैं तो इसको देखने का लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, मुगल बादशाह शाहजहां का तीन दिवसीय 367 वां उर्स 27 फरवरी से मनाया जायेगा और इस दौरान ताजमहल के मुख्य गुम्बद के नीचे बने तहखाने में स्थित मुमताज और शाहजहां की कब्र को लोगों के लिए खोला जायेगा। उर्स के दौरान पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। आपको बता दें कि इस बार शाहजहां का उर्स 27 फरवरी, 28 फरवरी और एक मार्च को है। आप इन तीन दिनों में ताजमहल को फ्री में देख पाएंगे। 

उर्स सेलिब्रेशन का प्रोग्राम इस प्रकार होगा

शाहजहां उर्स सेलिब्रेशन कमेटी के अध्यक्ष सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी ने बताया कि इस बार बादशाह शाहजहां के 367वें उर्स की तैयारी पूरी हो गई है। उनके अनुसार, उर्स में पहले दिन 27 फरवरी को तहखाने में स्थित कब्रों को दो बजे खोले जाने के बाद गुस्ल होगा, दूसरे दिन 28 फरवरी को दोपहर दो बजे से यहां संदल की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद तीसरे दिन एक मार्च को पूरे दिन चादरपोशी व गुलपोशी होगी और पंखे चढ़ाये जाएंगे। 

1381 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी शाहजहां की कब्र पर

सैयद इब्राहिम हुसैन जैदी का कहना था कि इसके अलावा शाहजहां की कब्र पर 1381 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी, जो इस उर्स का सबसे आकर्षण का केंद्र है। इस सबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि 27 और 28 फरवरी को दोपहर दो बजे से और एक मार्च को पूरे दिन ताजमहल में पर्यटक मुफ्त में जा सकते हैं, उर्स को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई हैं। 

ताजमहल का दक्षिणी गेट रहेगा बंद

आपको बता दें कि उर्स के दौरान भी ताजमहल का दक्षिणी गेट को बंद रखा जाएगा। इस दौरान फोरकोर्ट में लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ 36 इंच से बड़े ढोल ताशे का भी इंतजाम किया गया है। कमेटी को उम्मीद है कि इस उर्स में सैलानियों की काफी जमावड़ा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि कोरोना को देखते हुए कुछ जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे। 

टॅग्स :ताज महलउत्तर प्रदेशShah Jahanआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर