लाइव न्यूज़ :

आगरा: पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने का आरोप, कश्मीर के तीन छात्र गिरफ्तार, राजद्रोह का चल सकता है केस

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2021 12:29 IST

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल सात लोगों को पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आगरा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा के राजा बलवंत सिंह कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं तीनों कश्मीरी छात्र।भारत-पाकिस्तान मैच क बाद उनके सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर शुरू हुआ विवाद।कॉलेज ने इन्हें निलंबित किया है जबकि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में जीत का जश्न मनाने वाले तीन कश्मीरी छात्रों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल से गुरुवार को ट्वीट में कहा गया कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए तीनों आगरा के राजा बलवंत सिंह कॉलेज में इंजीनियरिंग के छात्र हैं। अर्शीद यूसुफ और इनायत अल्ताफ शेख अपने कॉलेज के तीसरे वर्ष में हैं और शौकत अहमद गनई चौथे वर्ष का छात्र है।

इन पर धर्म और साइबर-आतंकवाद के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अब अपने ट्वीट से संकेत दिया है कि इन्हें राजद्रोह के आरोपों का भी सामना करना पड़ सकता है।

इससे पहले कॉलेज ने सोमवार को ही छात्रों को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि वे भारत-पाकिस्तान मैच के बाद 'पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के लिए गैर अनुशासित कार्य में लिप्त' पाए गए थे। इस बीच उत्तर प्रदेश में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन बरेली में और एक लखनऊ में है।

आगरा शहर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने एएनआई को बताया, 'ऐसी घटना सामने आई कि मैच के बाद राष्ट्र विरोधी टिप्पणी की गई। हमें एक शिकायत मिली और एक प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।' .

छात्रों को गिरफ्तार कर लोहामंडी के जगदीशपुरा थाने ले जाया गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इन सभी पर धारा 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 505 (1) (बी) सहित आईटी अधिनियम 2008 की धारा 66F (साइबर आतंकवाद के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मैच 24 अक्टूबर (रविवार) को खेला गया था। इसमें भारत को 10 विकेट से हार मिली थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशआगराभारत vs पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह