लाइव न्यूज़ :

Agra-Lucknow Expressway: कार और डंपर में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 12, 2020 19:02 IST

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जिले के थाना चौविया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला पाय के पास राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक कार एक डंपर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

इटावाः उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार एक डंपर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित लखनऊ से गुडगांव जा रहे थे। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जिले के थाना चौविया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला पाय के पास राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक कार एक डंपर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान श्रीकांत मैत्री (51) ,कविता मैत्री (45),अरजीत विश्वास (45), अनन्या मैत्री (30) के तौर पर हुई है। इन सभी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी। सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। दुर्घटना में कार चालक दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह उन्नाव के बीधापुर का रहने वाला है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप