लाइव न्यूज़ :

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसः 14 लोगों की मौत, पीएम का ट्वीट-दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं

By भाषा | Updated: February 13, 2020 13:59 IST

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना से गहरा दुख पहुंचा है। इस हादसे में कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसे में जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देटक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई व 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गम्भीर रूप से घायल 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में करीब 14 लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना से गहरा दुख पहुंचा है। इस हादसे में कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसे में जो घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई व 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने गुरुवार को बताया कि फिरोजाबाद सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गयी है। हादसे में गम्भीर रूप से घायल 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब दस बजे फिरोजाबाद के नगला खानगर थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस ने एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। बस पर लगभग 50 लोग सवार थे। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार के प्रबंध किये जाने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीफ़िरोज़ाबादलखनऊआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज