लाइव न्यूज़ :

आगरा बस हादसा : मृतकों के परिवार को पांच लाख, गंभीर रूप से घायल को ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता

By भाषा | Updated: July 8, 2019 13:03 IST

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देगा। साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक प्रकट किया है और शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 लोग सवार थे।फिसलकर नीचे नाले में गिर गई जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यात्रियों से भरी एक बस सोमवार की सुबह लगभग चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे से फिसलकर नीचे नाले में गिर गई जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 लोग सवार थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया, “जिलाधिकारी (आगरा) के मुताबिक 29 लोगों की मौत हो गई। बस एक ‘नाले’ में गिरी है।”

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देगा। साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक प्रकट किया है और शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरप्रदेश के आगरा में हुई बस दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदना है। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया करा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर शोक जताया है और इसकी जांच एक समिति से कराने के आदेश दिए हैं। आदित्यनाथ ने आगरा के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को सही उपचार मिले।

साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है। अवस्थी ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने यातायात आयुक्त, मंडलीय आयुक्त और आईजी की एक समिति को 24 घंटे के भीतर इसकी जांच करने का आदेश दिया है।’’

यह समिति दुर्घटना के कारणों के बारे में रिपोर्ट देगी और इस तरह की घटना से भविष्य में बचने के लिए भी उठाए जाने वाले कदमों की सिफारिश करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि राज्य भाजपा के महासचिव पंकज सिंह घटनास्थल पर गए हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को घटनास्थल पर भेजा है।’’ उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर पर कहा, “लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच यात्री बस यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।”

उन्होंने बताया कि बस एत्मादपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे बहते नाले में गिर गई। साथ ही कहा कि पानी भरे होने की वजह से राहत कार्य में मुश्किल आ रही है। राज्य पुलिस ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने का निर्देश दिया है और वह स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।”

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज के अवध डिपो की जनरथ बस लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डा जा रही थी। घायलों को श्री कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से नौ की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कोई भी व्यक्ति आगरा का नहीं है, सभी प्रदेश के अन्य जिलों के निवासी हैं।

छह लेन का 165 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में आगरा को नोएडा के साथ जोड़ता है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भी घटना पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “एक और बस दुर्घटना के कारण हुई मौतों के बारे में सुनकर दुख हुआ, इस बार आगरा के पास। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।” 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगरायोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीममता बनर्जीराजनाथ सिंहदिनेश शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज