लाइव न्यूज़ :

Agnipath Protest: प्रदर्शनकारी ने बिहिया रेलवे स्टेशन काउंटर से तीन लाख लूटे, पथराव कर कार्यालय में आग लगाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 17, 2022 20:33 IST

Agnipath Protest: 18182 दानापुर-टाटा एक्सप्रेस, 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, 13512 आसनसोल -टाटा एक्सप्रेस, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस और 13409 मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के गंतव्यों की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया जाएगा।ईसीआर में तीन चलती ट्रेनों के डिब्बों और उसी जोन के कुल्हरिया में एक खाली बोगी को क्षतिग्रस्त कर दिया।धुलाई के लिये कतार में खड़ी एक ट्रेन की एक बोगी को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

Agnipath Protest: सशस्त्र बलों में भर्ती से संबंधित ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन तज हो गया है। विरोध के बीच आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर एक टिकट कार्यालय से तीन लाख रुपये की नकद लूट लिए। टिकट काउंटर प्रभारी ने कहा कि हम यात्रियों को टिकट दे रहे थे, अचानक भारी भीड़ ने पथराव किया और कार्यालय में आग लगा दी। 

बिहार सरकार ने कहा कि कैमर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण ज़िलों में आज से 19 जून तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। प्रदर्शन लगातार बढ़ रहा है।

सशस्त्र बलों में भर्ती से संबंधित ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन के कारण अब तक 300 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई हैं जबकि 200 से अधिक रद्द की जा चुकी हैं। रेलवे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेलवे ने कहा कि प्रदर्शन के कारण 94 मेल व एक्सप्रेस ट्रेन जबकि 140 यात्री ट्रेन रद्द की जा चुकी हैं।

वहीं 65 मेल व एक्सप्रेस ट्रेन और 30 यात्री ट्रेन आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने 11 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। अब तक कुल ट्रेन 340 ट्रेन प्रभावित हुई हैं। क्षेत्रीय रेलवे के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) में 164, उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) में 34, उत्तर रेलवे (एनआर) में 13 और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में लगभग तीन ट्रेन रद्द की गईं।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी अब तक सात ट्रेनों की बोगियों को आग लगा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने ईसीआर में तीन चलती ट्रेनों के डिब्बों और उसी जोन के कुल्हरिया में एक खाली बोगी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बलिया में धुलाई के लिये कतार में खड़ी एक ट्रेन की एक बोगी को भी नुकसान पहुंचाया गया है। ईसीआर में अब तक 64 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने बिहार में सेना की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शनों और असम में बाढ़ की स्थिति के कारण शुक्रवार को कुछ ट्रेन को रद्द कर दिया। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सव्यसाची डे ने यहां बताया कि बिहार के मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन संख्या 15652 गुवाहाटी-जम्मू तवी लोहित एक्सप्रेस के छह डिब्बों में आग लगा दी।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमउत्तर प्रदेशबिहारभारतीय रेलभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप