लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन हुआ तेज, रेलवे ने 529 ट्रेन कीं रद्द, 500 से अधिक ट्रेनें प्रभावित

By अनिल शर्मा | Updated: June 20, 2022 12:46 IST

रविवार केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ जारी प्रदर्शन के कारण पूर्वी रेलवे ने कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली 29 ट्रेन रद्द कर दीं।

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी ट्रेन को डायवर्ट नहीं किया गया हैसेंट्रल रेलवे ने सोमवार को कई ट्रेनों के रद्द किए जाने की सूचना दीरविवार को भी विरोध को देखते हुए 29 ट्रेनें रद्द की गई थीं

केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ जारी प्रदर्शन के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। रेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण सोमवार को 500 से अधिक ट्रेन रद्द कर दी गईं, जिससे रेल परिचालन फिर से बाधित हुआ।

रेलवे ने एक बयान में बताया कि 539 ट्रेन प्रभावित हुईं, 529 ट्रेन रद्द कर दी गईं, जिनमें 181 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन और 348 यात्री ट्रेन शामिल हैं। वहीं 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें भी आंशिक रूप से अभी रद्द हैं। रेल मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी कहा है कि किसी भी ट्रेन को डायवर्ट नहीं किया गया है। 

सेंट्रल रेलवे ने सोमवार को कई ट्रेनों के रद्द किए जाने की सूचना दी। सेंट्रल रेलवे ने कहा, 13202 एलटीटी-पटना एक्सप्रेस प्रस्थान समय 14.55 बजे, 15268 एलटीटी-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस प्रस्थान समय 16.40 बजे, 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस 11.30 बजे दिनांक 20.06.2022 को रद्द हैं।

गौरतलब है कि रविवार केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ जारी प्रदर्शन के कारण पूर्वी रेलवे ने कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली 29 ट्रेन रद्द कर दीं। कई ट्रेन के समय में बदलाव किया गया।  हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से तय समय के बाद रवाना हुई।  हालांकि हावड़ा-डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस को परिचालन बाधाओं के कारण रविवार के लिए रद्द कर दिया गया। 

टॅग्स :Railway Ministryअग्निपथ स्कीमAgneepath scheme
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?