लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ स्कीम विरोध: यूपी-बिहार के बाद विरोध की आग अब पहुंची तेलंगाना, प्रदर्शनकारियों ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर फूंकी ट्रेन, जमकर किया तोड़फोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2022 12:14 IST

अग्निपथ स्कीम विरोध: आपको बता दें कि इस योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने ’भारत माता की जय’ व ‘अग्निपथ वापस लो’ का नारा भी लगाए है। इसके साथ उन लोगों ने कई जगह आगजनी भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निपथ योजना को लेकर लगभग पूरे भारत में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेने भी फूंक दी है। देश के कई राज्यों में हिंसा और आगजनी की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

अग्निपथ स्कीम विरोध: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ कर एक ट्रेन में आग लगा दी है। यही नहीं उत्तर प्रदेश के बलिया में भी युवाओं की उग्र भीड़ ने इस योजना के खिलाफ जमकर हंगामा किया है और कई ट्रेनों में तोड़फोड़ भी की है। पूरे उत्तर भारत में इस योजन को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे है जिसमें कई कई राज्यों में ट्रेनों को निशाना बनाया गया है। 

इस बीच तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने इस पर बयान भी दिया है। केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा यह आंदोलन देश में बेरोजगारी की समस्या को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम कर रहे है और कुछ जगहों से आगजनी की भी खबर सामने आ रही है। 

इस योजना पर उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने क्या कहा

इस योजना पर बोलते हुए तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने शुक्रवार को कहा कि यह आंदोलन देश में बेरोजगारी की समस्या को दर्शाता है। केटीआर के नाम से जाने जाने वाले रामाराव ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इस ‘अग्निवीर’ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन देश में बेरोजगारी के संकट की भयावहता को दर्शाते हैं और ये (लोगों की) आंखें खोलते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘पहले देश के किसान के साथ खिलवाड़ और अब अब देश के जवान के साथ खिलवाड़।’’ 

केटीआर ने कहा, ‘‘ ‘एक रैंक-एक पेंशन’ से प्रस्तावित ‘कोई रैंक नहीं-कोई पेंशन नहीं’ तक।’’ उल्लेखनीय है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी। 

बलिया में भी हुआ है विरोध-प्रदर्शन

अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया में युवाओं की उग्र भीड़ ने जमकर हंगामा किया तथा कई ट्रेन में तोड़फोड़ की है। सूत्रों ने बताया कि बलिया रेलवे स्टेशन पर धुलाई के लिए खड़ी एक ट्रेन में युवकों ने आग लगा दी जिससे इसकी एक बोगी धू-घू कर जलने लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार तड़के अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं की भीड़ जिला मुख्यालय पर स्थित वीर लोरिक स्टेडियम में एकत्रित हुई। स्टेडियम से युवाओं की भीड़ बलिया रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर लाठी से लैस युवाओं ने बवाल शुरू कर दिया था। इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो के अनुसार ’भारत माता की जय’ व ‘अग्निपथ वापस लो’ का नारा लगाते युवाओं ने बलिया-वाराणसी मेमू व बलिया-शाहगंज ट्रेन में तोड़फोड़ की है।  

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमतेलंगानाRailwaysउत्तर प्रदेशबिहार समाचारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया