लाइव न्यूज़ :

अग्निपथ स्कीम: कुछ राज्यों में हिंसक प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद किए गए, गुरुग्राम में धारा-144 लागू

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2022 13:06 IST

'अग्निपथ स्कीम' को लेकर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम में धारा 144 लागू की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आईटीओ, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं, दिल्ली मेट्रो ने ये जानकारी दी है।गुरुग्राम में धारा 144 लगा दी गई है, हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवा बंद।

नई दिल्ली: 'अग्निपथ स्कीम' को लेकर देश के कई राज्यों में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच दिल्ली में आईटीओ मेट्रो स्टेशन के सभी गेट ऐहतियातन बंद कर दिए गए हैं। हालांकि फिलहाल दिल्ली में किसी बड़ी हिंसा की खबर नहीं है। साथ ही दिल्ली गेट और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशनों के भी गेट बंद किए गए हैं। दूसरी ओर दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में धारा 144 लगा दी गई है। ऐसे में गुरुग्राम में अगले आदेश तक एक जगह पर चार लोग से अधिक के जमा होने पर मनाही रहेगी।

हरियाणा सरकार ने एहतियाती तौर पर फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को रोकने के लिए इलाके में मोबाइल इंटरनेट, एक साथ कई एसएमएस (बैंकिंग एवं मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) भेजने सहित सभी एसएमएस (संदेश) सेवाओं को निलंबित किया गया है। मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी ‘डोंगल’ सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन से रेलवे को काफी नुकसान

‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ युवाओं के आंदोलन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने कई ट्रेन को रद्द कर दिया है तथा कुछ को रोकना पड़ा है। कई जगहों पर हिंसा के मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया में यार्ड में खड़ी ट्रेन के एक खाली डिब्बे में आग लगा दी गई।

वहीं, बिहार में आक्रोशित युवाओं का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने आज तीन ट्र्रेन की 28 बोगियों में आग लगा दी। समस्तीपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डब्बों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही शहर में सड़कों पर खड़ी एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने मुहद्दिनगर स्टेशन पर जम्मू से गुवाहाटी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी जिससे ट्रेन के छह डिब्बे जलकर राख हो गए। लखीसराय में भी प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी। इस ट्रेन की 12 बोगी आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गईं।

(भाषा इनपुट) 

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचारगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया