लाइव न्यूज़ :

वीडियो: राजस्थान में जमीन विवाद के बाद मंदिर पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

By अनुराग आनंद | Updated: October 9, 2020 12:37 IST

इस घटना के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में मंदिर जमीन को लेकर विवाद था। पंच-पटेलों ने पुजारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की ओर से मंदिर की जमीन पर कब्जा ना करने का फरमान दिया था।

जयपुर: राजस्थान के करौली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, करौली में जमीन विवाद के बाद भू-माफियाओं ने पेट्रोल डालकर पुजारी को जिंदा आग के हवाले कर दिया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, आग में पुजारी बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पीड़ित पुजारी ने दम तोड़ दिया। 

इस घटना के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मृदुला कछवा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में मंदिर जमीन को लेकर विवाद था। 

बयान में बताया गया कि आरोपी कैलाश, शंकर और नमो मीणा ने उसके बाड़े में कब्जा कर लिया। पंच-पटेलों ने पुजारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की ओर से मंदिर की जमीन पर कब्जा ना करने का फरमान दिया था।

जिसके बाद बुधवार को कैलाश, शंकर, नमो, किशन, रामलखन परिवार ने उसके बाड़े पर कब्जा कर छप्पर तानने लग गए।

इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद आरोपियों ने मंदिर के पुजारी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

इस मामले में पुलिस टीम ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी कैलाश मीणा निवासी बूकना थाना सपोटरा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है 

टॅग्स :राजस्थानकरौलीअग्नि दुर्घटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह