लाइव न्यूज़ :

इंडियन 'एयर स्ट्राइक' के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने देखी दर्जनों आतंकियों की लाशें, पाक आर्मी ने छीन लिए मोबाइल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2019 15:24 IST

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एयर स्ट्राइक वाले इलाके को आर्मी ने पहले ही खाली करा लिया था। यहां तक कि पुलिस वालों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं थी। आर्मी ने एम्बुलेंस के मेडिकल स्टॉफ के मोबाइल फोन तक छीन लिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों पर इस बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान किसी भी आतंकी के हताहत होने की बात से इनकार करता रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां से करीब 35 आतंकियों के शव को एम्बुलेंस से ले जाया गया।

26 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। आतंकियों पर इस बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान किसी भी आतंकी के हताहत होने की बात से इनकार करता रहा है। लेकिन एक ताजा मीडिया रिपोर्ट ने पाकिस्तान के झूठ को एकबार फिर बेनकाब करने का दावा किया है। फर्स्टपोस्ट वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में चश्मदीदों के हवाले से लिखा है कि जिस दिन भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर बमवर्षा की उसके बाद वहां से करीब 35 आतंकियों के शव को एम्बुलेंस से ले जाया गया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत की बमबारी के फौरन बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'लेकिन इलाके को आर्मी ने पहले ही खाली करा लिया था। यहां तक कि पुलिस वालों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं थी। आर्मी ने एम्बुलेंस के मेडिकल स्टॉफ के मोबाइल फोन तक छीन लिए थे।'

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी इंटर स्टेट इंटेलिजेंस (आईएसआई) का एक पूर्व अधिकारी जिसे 'कर्नल सलीम' के नाम से जाना जाता था, वो भी मारा गया। इसके अलावा 'कर्नल जरार जाकरी' और जैश ए मोहम्मद का आतंकी मुफ्ती मोइन भी मारा गया।

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इलाके में प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में भिन्नता पाई गई है। कई लोगों का मानना है कि जाबा टॉप में जैश-ए-मुहम्मद का कोई लड़ाका नहीं था। कई का मानना है कि जाबा टॉप में जैश ए मोहम्मद का एक अस्थायी कैम्प था जिसमें 12 फिदायीन रहते थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। हालांकि कई मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट किया कि उन्हें जाबा के सभी इलाकों में बिना अनुमति जाने की अनुमति नहीं दी गई।

इसके अलावा इंडियन एक्सप्रेस ने भी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 26 फरवरी को हुई एयर स्ट्राइक में भारतीय मिराजों ने जैश-ए-मोहम्मद की चार इमारतें तबाह कर दी थी। यह इमारतें मदरसा तलीम अल कुरान के कैंपस में बनी हुई थी।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइंडियाइंडियन एयर फोर्सजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज