लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में हमले के बाद केंद्र ने विजयवर्गीय की सुरक्षा बढ़ाई, बुलेट प्रूफ कार मुहैया कराई गई

By भाषा | Updated: December 14, 2020 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली/कोलकाता, 14 दिसंबर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की वीआईपी सुरक्षा में वृद्धि की गई और पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान उन्हें बुलेट प्रूफ कार मुहैया कराई गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को 64 वर्षीय भाजपा महासचिव के काफिले में बख्तरबंद वाहन को शामिल करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वह एसयूवी में ही यात्रा करें।

उन्होंने बताया, ‘‘ विजयवर्गीय की सुरक्षा में वृद्धि की गई और उनके काफिले में बुलेट प्रूफ वाहन शामिल किया गया है। यह बदलाव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के दौरान उनके वाहन को निशाना बनाने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है।’’

उल्लेखनीय कि पिछले साल फरवरी से ही सीआईएसएफ ‘जेड’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा विजयवर्गीय को मुहैया करा रही है। इसके तहत 16 सीआईएसएफ के सशस्त्र कमांडो और पायलट व एस्कॉर्ट वाहन सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा करते हैं।

विजयवर्गीय के वाहन को 10 दिसंबर को दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर इलाके में उस समय निशाना बनाया गया जब वह भाजपा अध्यक्ष के साथ जा रहे थे।

दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार दोपहर को कोलकाता पहुंचे विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की पुष्टि की।

उन्होंने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार मुझे बुलेट प्रूफ वाहन मुहैया कराया गया है।’’

उल्लेखनीय है कि 10 दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर डायमंड हार्बर इलाके में पथराव किया गया था, जिसकी वजह से काफिले में शामिल कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

सूत्रों ने बताया कि इस हमले में विजयवर्गीय और भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को चोटें आई थीं।

बता दें कि नड्डा को भी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुहैया कराता है और उन्हें भी बुलेट प्रूफ कार यात्रा करने के लिए मिली हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो