लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री बनने के बाद राजनाथ सिंह कल सियाचिन ग्‍लेशियर का करेंगे दौरा, सेना प्रमुख विपिन रावत भी होंगे साथ

By स्वाति सिंह | Updated: June 2, 2019 12:59 IST

शनिवार को राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री के तौर पर पदभार संभालने के शीघ्र बाद ही थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना प्रमुखों को देश के समक्ष मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर और अपने-अपने बलों के संपूर्ण कामकाज पर अलग - अलग विवरण तैयार करने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्दे सियाचिन पहुंचकर राजनाथ सिंह अपने अफसरों के साथ पहले वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।इसके बाद जवानों से मुलाकात करेंगे। सियाचिन में रक्षा मंत्री जवानों की जरूरतों की जानकारी लेंगे। 

रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले राजनाथ सिंह सोमवार को अपने पहले दौरे के लिए सियाचिन ग्‍लेशियर जाएंगे। यह उनकी पहली रक्षा बेस यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान सेना अध्यक्ष विपिन रावत भी उनके साथ रहेंगे। सियाचिन पहुंचकर राजनाथ सिंह अपने अफसरों के साथ पहले वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद जवानों से मुलाकात करेंगे। सियाचिन में रक्षा मंत्री जवानों की जरूरतों की जानकारी लेंगे। 

बता दें कि हिमालयन रेंज में सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है। सियाचिन ग्लेशियर से चीन और पाकिस्तान दोनों ही देशों पर नजर रखी जाती है। 

शनिवार को राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री के तौर पर पदभार संभालने के शीघ्र बाद ही थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना प्रमुखों को देश के समक्ष मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर और अपने-अपने बलों के संपूर्ण कामकाज पर अलग - अलग विवरण तैयार करने के लिए कहा। 

इसके साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्रालय मुख्यालय में थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ और नव-नियुक्त नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह के साथ बैठक की। इस दौरान उनके साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम कार्यकाल वाली सरकार में सिंह गृह मंत्री थे। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह