लाइव न्यूज़ :

रोहिणी आचार्य के बाद अब लालू परिवार ने मीसा भारती के लिए झोंकी पूरी ताकत, पाटलिपुत्र सीट पर जीत हासिल करने का प्रयास

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2024 17:09 IST

राबड़ी देवी गुरुवार को पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के फुलवारीशरीफ प्रखंड पहुंचीं। जहां लोगों से उन्होंने मुलाकात की। उन्होंने राजद प्रत्याशी अपनी बेटी मीसा भारती को वोट देने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देसारण में रोहिणी आचार्य के लिए दम लगाने के बाद अब लालू परिवार ने मीसा भारती के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैलालू परिवार पाटलिपुत्र सीट पर मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए चुनाव प्रचार में जोर लगा रहा है राबड़ी देवी ने अपनी बेटी मीसा भारती के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान गुरुवार को शुरू कर दिया

पटना: सारण में रोहिणी आचार्य के लिए दम लगाने के बाद अब लालू परिवार ने मीसा भारती के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। लालू परिवार पाटलिपुत्र सीट पर मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए चुनाव प्रचार में जोर लगा रहा है। मीसा भारती की मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी बेटी मीसा भारती के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान गुरुवार को शुरू कर दिया। राबड़ी देवी गुरुवार को पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के फुलवारीशरीफ प्रखंड पहुंचीं। जहां लोगों से उन्होंने मुलाकात की। उन्होंने राजद प्रत्याशी अपनी बेटी मीसा भारती को वोट देने की अपील की।

बता दें कि मीसा भारती की सीधी टक्कर यहां भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव से हो रही है। रामकृपाल यादव हैट्रिक जीत के लिए यहां जोर लगा रहे हैं। जबकि मीसा भारती इस बार किसी तरह लोकसभा पहुंचने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। ऐसे में बेटी की जीत सुनिश्चित करने के लिए राबड़ी देवी खुद पटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं के साथ-साथ रोड शो भी करने जा रही हैं। इनके अलावे अब राजद प्रमुख लालू यादव भी लोगों से सीधा संपर्क स्थापित कर बेटी को जिताने का आग्रह कर रहे हैं। तेजस्वी भी लगातार चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं। 

वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए मीसा ने कहा कि इन लोगों ने चार सौ पार का नारा इसलिए दिया है, ताकि संविधान को बदला जा सके। ओबीसी व दलित-महादलित की हकमारी हो सके। जनता को पता है कि बिहार में नौकरी किसने दी। रोजगार देने का काम तेजस्वी यादव ने किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो जिस गैस सिलेंडर की कीमत 1200 रुपये है, उसे 500 रुपये किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का भी वादा किया है। वृद्धा पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर एक हजार किया जाएगा। उनके साथ पूर्व मंत्री व पूर्णिया से राजद प्रत्याशी बीमा भारती समेत स्थानीय कार्यकर्ता थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मीसा भारतीआरजेडीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४राबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील