लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अचानक मिसाइल गिरने के बाद भारत से ब्रह्मोस खरीदने वाले फिलीपींस ने भारतीय राजयनिक को तलब किया था

By विशाल कुमार | Updated: April 6, 2022 09:30 IST

फिलीपींस में भारतीय राजदूत शंभू एस. कुमारन ने रक्षा सचिव डेल्फिन लोरेंजाना को बताया कि मिसाइल सिस्टम में कोई तकनीकी समस्या नहीं थी और एक जांच चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी जांच विवरण उपलब्ध होगा, इसे अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिलीपींस ने मनीला में भारतीय राजदूत शंभू एस. कुमारन को तलब किया था।कुमारन ने लोरेंजाना को बताया कि मिसाइल सिस्टम में कोई तकनीकी समस्या नहीं थी।इस साल 28 जनवरी को फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइल की तीन बैटरी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

नई दिल्ली: एक भारतीय मिसाइल के पाकिस्तान में की गई आकस्मिक गोलीबारी के कुछ दिनों बाद भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाले फिलीपींस ने भारत से घटना पर स्पष्टीकरण मांगा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के नेतृत्व में फिलीपींस कैबिनेट में सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक रक्षा सचिव डेल्फिन लोरेंजाना ने मनीला में भारतीय राजदूत शंभू एस. कुमारन को तलब किया था।

कुमारन ने लोरेंजाना को बताया कि मिसाइल सिस्टम में कोई तकनीकी समस्या नहीं थी और एक जांच चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी जांच विवरण उपलब्ध होगा, इसे अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा।

मिसाइल के आकस्मिक फायरिंग ने फिलीपींस में कुछ चिंता पैदा कर दी थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मिसाइल के ब्रह्मोस होने का खुलासा नहीं किया गया है।

इस साल 28 जनवरी को, फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइल की तीन बैटरी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के एनपीओ माशिनोस्ट्रोयेनिया द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

भारत में ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा निर्मित फिलीपींस सौदा लगभग 375 मिलियन डॉलर का है, और इसे भारत का पहला महत्वपूर्ण रक्षा निर्यात माना जा रहा है।

घटना के एक दिन बाद 10 मार्च को, पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि एक हथियार रहित भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल ने सिरसा से उड़ान भरी और पाकिस्तानी क्षेत्र में लगभग 124 किलोमीटर अंदर खानेवाल जिले के मियां चन्नू के पास गिरा। 11 मार्च को, भारत सरकार ने कहा कि यह एक आकस्मिक गोलीबारी थी।

टॅग्स :भारतफिलीपींसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज